राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा किसान मेले में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स की सक्रिय सहभागिता

किसानों से सीधा संवाद, फसल प्रबंधन एवं उन्नत कृषि तकनीकों पर हुई चर्चा

21 अगस्त 2026, विदिशा: विदिशा किसान मेले में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स की सक्रिय सहभागिता – बलराम दिवस के अवसर पर विदिशा में आयोजित किसान मेले में कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्रा.लि. ने सक्रिय सहभागिता की। किसान मेले के दौरान कंपनी की टीम ने बड़ी संख्या में किसानों से सीधे संवाद कर उनकी फसल संबंधी आवश्यकताओं, समस्याओं एवं बेहतर उत्पादन से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

मेले में मक्का, धान एवं सोयाबीन की खेती करने वाले किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों के साथ फसल प्रबंधन, पोषण प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन तथा फसल की बेहतर वृद्धि एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिक कृषि तकनीकों पर जानकारी साझा की।

इस अवसर पर कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को कंपनी के प्रमुख कृषि उत्पादों एवं उनके उपयोग की जानकारी भी दी गई। इनमें पौषक सुपरस्टार, क्री-केल-मैक्स, क्रिफोस गोल्ड, क्री-क्लेटोड, की-शील्ड सहित कंपनी के अन्य उत्पाद शामिल रहे। किसानों को फसल की आवश्यकता के अनुसार उचित कृषि प्रबंधन अपनाने तथा संतुलित एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ खेती करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

कंपनी की टीम ने कहा कि किसानों के साथ सीधा संवाद और खेत स्तर पर उनकी आवश्यकताओं को समझना कंपनी की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे किसान मेले किसानों तक नई तकनीकों एवं कृषि समाधानों की जानकारी पहुंचाने के साथ-साथ किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े संस्थानों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कृषि रसायन एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड किसानों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फसल उत्पादकता, गुणवत्ता एवं बेहतर कृषि प्रबंधन के लिए निरंतर कृषि समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture