Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना जिले के पनहेटी-कलोरा में पराली जलाने पर किसानों पर कार्रवाई

01 अप्रैल 2026, गुना: गुना जिले के पनहेटी-कलोरा में पराली जलाने पर किसानों पर कार्रवाई – गुना जिले में पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार बमोरी के ग्राम पंचायत पनहेटी एवं कलोरा में पराली जलाने के मामलों में विभिन्न किसानों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन द्वारा की गई जांच में सामने आया कि कुछ किसानों द्वारा फसलों की पराली जलाई गई, जिसके बाद संबंधित किसानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। इनमें कृषक मांगीलाल पुत्र जैसा बंजारा, रामदयाल सहरिया पुत्र घसिया सहरिया, जगदीश धाकड़ सहित अन्य किसानों के प्रकरण तैयार किए गए हैं।

पराली जलाना पर्यावरण के लिए हानिकारक है और इससे वायु प्रदूषण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन एक ओर किसानों को जागरूक कर रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कृषकों से अपील की है कि वे पराली न जलाएं और इसके वैकल्पिक उपयोग अपनाएं, अन्यथा नियमों के तहत अर्थदण्ड सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें