Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में एसीएस ने कृषि अधिकारियों की बैठक ली

20 मई 2024, जबलपुर: जबलपुर में एसीएस ने कृषि अधिकारियों की बैठक ली – एसीएस कृषि श्री अशोक वर्णवाल ने  गत दिनों संभागायुक्त कार्यालय में संभाग के सभी जिलों के कृषि अधिकारियों की बैठक लेकर रबी और खरीफ फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के लिए चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये।

 एसीएस ने कहा कि सभी जिलों में जुलाई और अगस्त तक शत-प्रतिशत मृदा परीक्षण हो जाये और उस हिसाब से खाद-बीज के उपयोग के लिये किसानों को  बताएं । बायो फोर्टिफाइड गेहूं का रकबा बढ़ाने के लिये एरिया चिह्नित करें, नैनो यूरिया के उपयोग के लिये प्रोत्साहित करें, कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए जिलेवार ठोस कार्ययोजना तैयार करें, जिससे किसानों को मुनाफा हो सके। हर जिले में दो नये एफपीओ  बनाएं और इसके लिये एक व्‍यक्ति को रखें जो उसकी मॉनिटरिंग कर सके। उन्होंने कहा कि अऋणी किसानों का भी फसल बीमा  कराएं , मिलेट मिशन को बढ़ावा दें।

बैठक में कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा कर निर्देश दिये  कि परम्परागत कृषि की जगह आधुनिक कृषि को प्राथमिकता दी जाये। आधुनिक कृषि उपकरणों और प्रमाणिक खाद-बीजों का उपयोग के लिये प्रोत्साहित किया जाये। इसके साथ ही कृषि व किसान कल्‍याण संबंधी विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में सक्रियता  दिखाएं ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: https://www.krishakjagat.org/kj_epaper/Detail.php?Issue_no=36&Edition=mp&IssueDate=2024-05-06

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

To visit English website click below link:

www.global-agriculture.com