मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना में पांढुर्णा जिले की उपलब्धि
18 जून 2026, पांढुर्णा: मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना में पांढुर्णा जिले की उपलब्धि – प्रभारी कलेक्टर श्री अग्रिम कुमार के निर्देशन में मत्स्य विभाग द्वारा नवीन सत्र 2026-27 के अंतर्गत मछुआ किसान क्रेडिट कार्ड योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पांढुर्णा जिले को निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध 16 जून 2026 तक दोगुने प्रकरण प्रस्तुत कर दिए गए हैं। विभाग द्वारा बताया गया है कि यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा, जिससे अधिक से अधिक मछुआ किसानों को योजना का लाभ मिल सके।विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों की स्वीकृति (सेन्क्शन) प्रक्रिया भी जारी है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

