Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

श्योपुर जिले में फसल क्षति सर्वे में तेजी

11 नवंबर 2025, श्योपुर: श्योपुर जिले में फसल क्षति सर्वे में तेजी – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार हाल ही में हुई बारिश से प्रभावित फसलों की क्षति का आकलन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा सर्वे अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीएम श्री रूपेश उपाध्याय ने बताया कि जिले के 429 प्रभावित गांवों में से 380 गांवों में सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 49 गांवों में सर्वे जारी है। इसके अतिरिक्त 70 गांवों के पत्रक भर दिए गए हैं और 57 गांवों में प्रकाशन कार्य भी संपन्न हो चुका है।

कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग की टीमें लगातार फील्ड में कार्य कर रही हैं, ताकि किसानों को हुए नुकसान का सही मूल्यांकन कर शीघ्र मुआवज़ा दिया जा सके। प्रशासन ने अपील की है कि सभी ग्रामवासी प्रकाशन के समय ग्राम में उपस्थित रहें जिससे किसी भी पात्र किसान का नाम सूची से छूट न जाए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्वे पूर्ण होने के बाद मुआवज़ा वितरण की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ की जाएगी। तहसीलदार स्वयं ग्रामों में पहुंचकर फसल क्षति सूची का वाचन और प्रकाशन करा रहे है, इसी क्रम में तहसीलदार श्रीमती मनीषा मिश्रा द्वारा ग्राम जैदा में फसल क्षति सर्वे सूची का वाचन अपनी मौजूदगी में कराया गया।

उल्लेखनीय है कि बारिश से धान की फसल में हुई क्षति आकलन हेतु जिला प्रशासन शुरू से ही गंभीर है और कलेक्टर श्री वर्मा स्वयं विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर किसानों से रूबरू हो चुके हैं  और उन्होंने  खेतों में पहुंचकर फसल नुकसान का जायजा भी लिया है। इसके साथ ही जिले भर के अधिकारी फसल नुकसान के सर्वे के लिए टीमों के साथ निरंतर ग्रामों का भ्रमण कर सर्वे कार्य की निगरानी कर रहे है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन किसानों को उनकी फसल में हुए नुकसान का पूरा मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें