Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण हेतु कार्यशाला आयोजित

07 दिसंबर 2025, झाबुआ: दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण हेतु कार्यशाला आयोजित – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत गत दिनों  जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष झाबुआ में किया गया। यह कार्यक्रम प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के निर्देशन तथा कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यशाला में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों द्वारा समस्त विकासखण्ड के पशु चिकित्सा अधिकारी, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी, मैत्री, कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता, गौसेवक एवं दुग्ध सहकारी समिति कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अभियान के द्वितीय चरण (दिसम्बर माह) के अंतर्गत विभागीय मैदानी अमला 05 से 09 गाय भैंस रखने वाले पशुपालकों के घर-घर जाकर तीन मुख्य आयाम पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार पर व्यापक जन जागरूकता फैलाएगा, ताकि पशुपालकों को पशुपालन से अधिक आर्थिक लाभ मिल सके।

प्रशिक्षण में कर्मचारियों एवं मैत्री कार्यकर्ताओं के अलग-अलग समूह बनाकर आपसी संवाद को मजबूत किया गया, जिससे फील्ड में पशुपालकों तक शासन की योजनाओं व तकनीकी जानकारी सटीक रूप से पहुंचाई जा सके। द्वितीय चरण में जिले के कुल 11,516 पशुपालकों के यहाँ गृह भेंट कर लाभ की जानकारी दी जाएगी तथा पशुओं का सत्यापन एवं टैगिंग की स्थिति का ऑनलाइन अद्यतन भारत पशुधन पोर्टल पर किया जाएगा। इस कार्य हेतु गौसेवक एवं मैत्री कार्यकर्ताओं को ₹5 प्रति पशुपालक के मान से मानदेय प्रदान किया जाएगा। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण में आचार्य विद्यासागर योजना, डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना, मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना एवं पशुपालन के.सी.सी. (KCC) योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक पशुपालकों को व्यावसायिक पशुपालन हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश प्रदान किए गए।   कार्यक्रम में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ. ए.एस. दिवाकर, पशु प्रजनन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. के.एल. डामोर तथा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान (द्वितीय चरण) के जिला नोडल एवं मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें