Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मेघनगर में भावांतर भुगतान योजना के प्रचार- प्रसार हेतु वाहन रैली निकाली

09 अक्टूबर 2025, मेघनगर: मेघनगर में भावांतर भुगतान योजना के प्रचार- प्रसार हेतु वाहन रैली निकाली –  गत दिनों अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्रीमती रितिका पाटीदार एवं तहसीलदार मेघनगर श्री पलकेश परमार की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजना भावांतर भुगतान योजना के प्रचार प्रसार हेतु वाहन रैली निकाली गई ।

इस रैली में लगभग 150 कृषक व 75 मोटरसाइकिल सम्मिलित हुई। रैली का शुभारंभ खाद गोदाम मेघनगर से होते हुए अस्पताल चौराहा, आजाद चौक से होते हुए साईं चौराहा से होते हुए वापस खाद गोदाम पर संपन्न हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भावांतर योजना अंतर्गत कृषकों को इस योजना हेतु जागरूक करना है, भावांतर योजना में शासन द्वारा सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य 5328 घोषित किया गया इस योजना हेतु कृषकों को सोसाइटी स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्र या ग्राहक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन पर या किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन करा सकते है ।

पंजीयन 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक करवा सकते हैं तथा योजना प्रभावशील 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक किसान बेच सकता है । इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी श्री संतोष मुणिया, गौरव बेहरा ,रमेशचंद्र गुण्डिया, विकास भाबोर व राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित  थे  ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें