Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान खरीदी की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिये टीम गठित

10 सितम्बर 2024, जबलपुर: धान खरीदी की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिये टीम गठित – कलेक्टर दीपक सक्सेना ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में ज्वार, बाजरा एवं धान उपार्जन में किसानों की पंजीयन एवं खरीदी प्रक्रिया में आने वाली तकनीकी समस्याओं के निराकरण के चार सदस्यों के टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप का गठन किया है ।

टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री आशीष शुक्ला, पनागर में पदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पल्लवी जैन, कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री रत्नेश साहू एवं विपणन संघ के कम्प्यूटर ऑपरेटर श्री आशीष पांडेय को शामिल किया गया है ।

ज्ञात हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में ज्वार, बाजरा और धान के उपार्जन के लिये जिले में किसानों का पंजीयन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com