Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजगढ़ में खाद बीज एवं सोयाबीन उपार्जन की समीक्षा बैठक आयोजित

21 अक्टूबर 2024, राजगढ़: राजगढ़ में खाद बीज एवं सोयाबीन उपार्जन की समीक्षा बैठक आयोजित –  कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा बुधवार को रबी सीजन के दृष्टिगत जिले में खाद, बीज की उपलब्‍धता की समीक्षा की गई। साथ ही सोयाबीन उपार्जन के संबंध में आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जिले में वर्तमान स्थिति में खाद की उपलब्धता की स्थिति प्रस्‍तुत की जाए। साथ ही सभी स्‍टेक होल्‍डर निजी एवं सहकारी क्षेत्र में अपना-अपना स्‍टॉक न्यूनतम रखें। जिससे जिले को खाद की रैक की सतत उपलब्‍धता में दिक्कत न हो। उन्होंने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन उपार्जन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सोयाबीन उपार्जन केन्द्रों पर पर्याप्‍त शासकीय अमले की डयूटी लगाई जाए। राजस्‍व विभाग द्वारा सोयाबीन के पंजीकृत किसानों के द्वारा कराएं गए पंजीयन में दर्ज रकबे का निर्धारित समय में आवश्यक रूप से सत्‍यापन किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि बडे रकबे धारी किसानों की उपज का मौके पर ही सत्यापन हो। जिले की सभी कृषि उपज मंडी की बडे व्‍यापारियों की सूची प्राप्‍त कर उनके प्रतिष्‍ठानों एवं भण्डार गृहों का निरीक्षण किया जाए एवं भण्‍डारित सोयाबीन की मात्रा का सत्यापन किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कृषकों द्वारा जिले की मंडियो में बडी मात्रा में सोयाबीन का विक्रय किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में आवश्यक है विक्रेता किसानों का पूर्ण अभिलेख निश्चित प्रारूप में संधारित किया जाए। कलेक्टर ने जिले के नापतौल विभाग को निर्देशित किया कि वे-ब्रिज/समितियों के तौल कांटों का सत्यापन कर सोयाबीन उपार्जन के पूर्व सत्यापन प्रमाण पत्र जारी करें।

बैठक में उप संचालक कृषि श्री एच.के. मालवीय, जिला विपणन अधिकारी श्री संजय गीते, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रतिनिधि श्री पी.एन. यादव एवं नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री डी.एस. चौहान, जिले की सभी मण्डियों के सचिव ने भाग लिया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com