Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्लॉट बुकिंग की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा

24 दिसंबर 2025, जबलपुर: स्लॉट बुकिंग की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा – समर्थन मूल्य पर सौ क्विंटल से अधिक धान का विक्रय करने वाले किसानों की कठिनाइयों को देखते  हुए जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन को प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर बड़े किसानों के लिये स्लॉट बुकिंग की सीमा प्रतिदिन चार से बढ़ाकर छह करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

 जिला आपूर्ति नियंत्रक प्रमोद मिश्रा के अनुसार कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की ओर से आयुक्त, नागरिक आपूर्ति, खाद्य एवं उपभोक्ता सरंक्षण विभाग को भेजे गये इस प्रस्ताव में कहा गया है कि धान उपार्जन नीति की मानक प्रक्रिया के अनुसार वर्तमान में 100 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय करने वाले किसानों के एक उपार्जन केंद्र के लिये प्रतिदिन चार स्लॉट बुक करने का ही प्रावधान किया गया है। यदि इस सीमा को बढ़ाकर चार से छह कर दिया जाता है तो न केवल किसानों को सुविधा होगी, बल्कि धान उपार्जन का कार्य भी समय सीमा में पूरा किया जा सकेगा।

 जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि जिला उपार्जन समिति की अनुशंसा पर भेजे गये इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलते ही सौ क्विंटल से अधिक वाले किसानों को उपार्जन केंद्रों पर अपनी धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिये लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें