धार जिले में क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय पशुधन शिविर संपन्न
19 मई 2026, धार: धार जिले में क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय पशुधन शिविर संपन्न – पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुपालकों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से विकासखंड निसरपुर की ग्राम पंचायत पिपल्या में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पशुपालन विभाग के उप संचालक श्री राकेश सिंह सिसोदिया के कुशल मार्गदर्शन में “क्षीर धारा ग्राम योजना” के अंतर्गत आयोजित हुआ।
उच्च नस्ल और समय पर टीकाकरण का महत्व – शिविर में उपस्थित वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दामोदर गेहलोत, डॉ. निर्मल पाटीदार एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी (AVFO) श्री निरंजन वर्मा द्वारा उपस्थित पशुपालकों को पशुधन प्रबंधन के गुर सिखाए गए। विभागीय विशेषज्ञों ने उन्नत नस्ल के सीमन से गर्भाधान कराकर नस्ल सुधार करने, समय पर टीकाकरण कराने, नियमित कृमिनाशक दवा देने और बंध्याकरण (नथिया करण) के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
‘गौरस ऐप’ से घर बैठे मिलेगा संतुलित आहार का ज्ञान – शिविर के दौरान विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी “गौरस ऐप” के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से पशुपालक अब घर बैठे ही अपने पशुओं के लिए आवश्यक और संतुलित आहार की सटीक मात्रा की गणना आसानी से कर सकते हैं, जिससे पशुओं के दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होगी।
साइलेज निर्माण से दूर होगी हरे चारे की कमी – गर्मी के मौसम में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शिविर में “साइलेज” (अचार चारा) के महत्व पर विशेष चर्चा की गई। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने पशुपालकों को साइलेज बनाने की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी और बताया कि इस तकनीक को अपनाकर क्षेत्र में हरे चारे की कमी की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय प्रगतिशील पशुपालक और ग्रामीण जन उपस्थित रहे, उन्होंने विभागीय योजनाओं और तकनीकी जानकारियों का लाभ उठाया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agric

