Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

23 दिसंबर 2025, अनूपपुर: स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने गत दिनों कलेक्ट्रेट कार्यालय के नर्मदा सभागार में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य विभाग की स्वरोजगार योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की और अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी सहित पशुपालन एवं डेयरी विभाग , कृषि विभाग , मत्स्योद्योग विभाग, सहकारिता विभाग ,उद्यानिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।  

कलेक्टर ने जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने व उसके विक्रय के लिए समुचित व्यवस्था कर किसानों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से मिल्क रूट तैयार करने तथा बैगा समुदाय के हितग्राहियों को चिन्हित कर मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना अंतर्गत लाभान्वित करने के संबंध में पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के तहत पशुपालन से बैगा समुदाय के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिणाम आएंगे।

 कलेक्टर श्री पंचोली ने  पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत इच्छुक हितग्राहियों का चयन कर डेयरी खोलने हेतु प्रेरित किया जाए, जिससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार का साधन प्राप्त होगा तथा आय में वृद्धि हो सकेगी। साथ ही उन्होंने 17 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा कर पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत अभियान मोड में कार्य कर बैंक ऋण प्रकरण बढ़ाए जाने के निर्देश उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने उद्यानिकी फसलों का रकबा बढ़ाने, कोदो, कुटकी प्रसंस्करण यूनिट के संबंध में विभागीय अधिकारियो को निर्देशित किया।    

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में कलेक्टर ने किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में लेमनग्रास की खेती के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिस पर उप संचालक कृषि विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद पुष्पराजगढ़ में 600 एकड़ रकबे पर, जनपद अनूपपुर में 200 एकड़ रकबे पर, जनपद कोतमा में 200 एकड़ रकबे पर तथा जनपद जैतहरी में 39 एकड़ रकबे पर लेमनग्रास की खेती करने हेतु किसानो का चिन्हांकन कर लिया गया है। जिस पर कलेक्टर ने उप संचालक कृषि विभाग को ओरी ऑयल कंपनी तथा किसानों के समन्वय से एक कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को इसके संबंध में अधिक से अधिक प्रेरित और प्रोत्साहित किया जा सके। साथ ही कलेक्टर ने जिले में किए जा रहे कोदो उपार्जन के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा इस सप्ताह कोदो उपार्जन में प्रगति लाने के निर्देश दिए।  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में कलेक्टर ने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत निर्मित स्मार्ट फिश पार्लर के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा निर्मित फिश पार्लर को जल्द से जल्द प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मत्स्य पालक दुर्घटना बीमा, सहकारिता में मत्स्य समिति के सहकारी बैंक में खाता खुलवाने, झींगा पालन, पट्टा नवीनीकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने सहकारिता विभाग की समीक्षा कर पैक्स, जन औषधि केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य, सहकारिता विभाग के अधिकारियों को कैम्प आयोजित कर किसानों के किसान क्रेडिट बनवाए जाने के संबंध में निर्देश दिए।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture