Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अशोकनगर में थोक एवं फुटकर खाद बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित

02 अक्टूबर 2024, अशोकनगर: अशोकनगर में थोक एवं फुटकर खाद बीज विक्रेताओं की बैठक आयोजित – कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी लोग इस बात का ध्यान रखें  कि  आगामी  रबी  सीजन को देखते हुए  किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए सही प्रकार से उच्च गुणवत्ता के उर्वरकों का निर्धारित दर पर बिक्री किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके 20 :20 :0 :13 ,12:32:16, 16: 16 : 16, सिंगल सुपर फास्फेट एवं टीएसपी उर्वरकों से पूर्ति करने के लिए  किसानों  को तकनीकी रूप से सलाह दी जाए। साथ ही समस्त डीलर्स को तकनीकी रूप से प्रशिक्षण भी दिया गया। आने वाले समय में किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज उपलब्ध रहे।

बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देश दिये कि जिले में खाद बीज की कालाबाजारी न हो सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया है यूरिया की कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने कृषि विभाग को निर्देशित किया कि किसानों की मांग के अनुसार डीएपी और एनपीके के प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए। जिससे जिले में खाद की कमी ना रहे। उन्होंने कहा कि जिले में किसी प्रकार के कोई नकली खाद न  बिके  यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक उपसंचालक कृषि श्री के.एस.कैन एवं समस्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तथा समस्त थोक एवं रिटेलर खाद बीज विक्रेता एवं कृषक उत्पादक संगठन उपस्थित रहे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com