Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अलीराजपुर में गौ पालन एवं गौ संवर्धन समिति की बैठक आयोजित

06 जुलाई 2024, अलीराजपुर: अलीराजपुर में गौ पालन एवं गौ संवर्धन समिति की बैठक आयोजित – कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर की अध्यक्षता में गौ पालन  एवं गौ  संवर्धन  समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर सभा कक्ष में किया गया।

बैठक में कलेक्टर ने  उपस्थित गौरक्षा समिति एवं गौशाला संचालक के सदस्यों को अवगत करते हुए कहा कि राज्य सरकार चरणबद्ध रूप से पशु आश्रय स्थल का संचालन कर रही है। सोमकुआ स्थित गौशाला को आदर्श गौशाला बनाई जाएगी। उन्होंने सभी उपस्थित जनसमूह से कहा कि अलीराजपुर एवं जिले के अन्य नगरीय क्षेत्र के राजमार्ग एवं अन्य मार्गों पर मौजूद निराश्रित गौवंशों  को भी सोमकुआ स्थित गौशाला में भेजा जाएगा।  उन्होंने नगर पालिका को आदेशित किया कि अगर पशु पालक द्वारा शहरी क्षेत्र में गौवंश को छोड़ा गया तो उन पर  जुर्माना लगाया जाए। नगरीय क्षेत्रों में पशुओं पर टैग लगाए  जाएंगे , ताकि पशु की पहचान की जा सकें।

कलेक्टर ने बताया कि जिले  में अवैध गोवंश तस्करी पर रोक लगाने के लिए अलग अलग स्थानों को  चिन्हित  कर बैठक आयोजित कर समझाइश दी गई है  कि अवैध गोवंश तस्करी को लेकर जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए ,ताकि संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जा सके। गौ तस्करी से संबंधित जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा इसलिए निडर होकर गोवंश तस्करी से संबंधित जानकारी दे सकते हैं ।  जिले में गौ रक्षा वर्ष उत्सव आयोजित किया जाएगा । उन्होने संबंधित विभाग को आयोजन  तारीख एवं समय तय  करने के निर्देश भी दिए ।  जल्द ही जिले के समस्त शासकीय या अर्द्ध शासकीय गौशाला का  निरीक्षण किया जाएगा साथ ही गौ शालाओं में  वृक्षारोपण किया जाएगा ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान समिति के सदस्यों से  समस्याओं की जानकारी ली और आश्वस्त किया गया कि जल्द से जल्द समस्त प्रकार की गौशाला से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा ।इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी , उपसंचालक पशु विभाग डॉ गुलाब सिंह सोलंकी , श्री राम गौशाला सदस्य अलीराजपुर श्री सुनील राठौड़ , गोपाल गौशाला सदस्य श्री कैलाश परवाल  , गायत्री गौशाला सदस्य श्री राजेन्द्र टवली  , गौ शाला सोम कुआ सदस्य श्री विनय समेत गौ रक्षक समिति एवं पशु कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com