Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

डिंडोरी में किसान संघ एवं 16 विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित

22 अक्टूबर 2024, डिंडोरी: डिंडोरी में किसान संघ एवं 16 विभागों की संयुक्त बैठक आयोजित –  कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में  सोमवार को  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान संघ एवं 16 विभागों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में आईएफएस श्री बालासुब्रमण्यम, किसान संघ के संगठन मंत्री श्री भरत सिंह पटेल, किसान संघ के जिला अध्यक्ष श्री बिहारीलाल साहू, उप संचालक कृषि सुश्री अभिलाषा चौरसिया, उप संचालक पशुपालन श्री एच.पी. शुक्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित  थे ।

बैठक में कृषि से संबंधित मुद्दे सहित कृषक कल्याण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। किसान संघ के द्वारा विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव विभागों के समक्ष रखे गए। कृषि विभाग के बीज वितरण, धान उपार्जन, किसान पाठशाला, कृषि अभियांत्रिकी के कार्यालय सहित जैविक कृषि पर सुझाव दिये गए। उद्यानिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी, केंचुआ खाद, जल संसाधन विभाग के जलाशयों, नहरों के द्वारा सिंचाई हेतु जल उपलब्धता सुनिश्चित करने, विद्युत विभाग के सीएम पम्प योजना, लो-ग्रिड समस्या, ट्रांसफार्मर के मुद्दे, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सकों की उपलब्धता, गौशालाओं में निराश्रित पशुओं सहित अन्य विभागों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने सभी संबंधित विभागों को उनके कार्यालयों में सूचना पटल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सूचना पटल पर विभाग की योजनाओं, अधिकारियों के सम्पर्क सूत्र एवं कृषक संबंधी सभी मुद्दों को प्रदर्शित करें, जिससे कृषकों को कार्य करने में आसानी हो। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने किसान संघ द्वारा उठाये गए विभिन्न मुद्दों पर नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि के प्रोत्साहन के लिए भी आवश्यक कार्य करें एवं किसान कल्याण के लिए आपस में समन्वय के साथ कार्य करें।  कलेक्टर श्री सिंह ने जैविक कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जैविक कृषि  पुरस्कार  से सम्मानित श्रीमती रेखा पंद्राम सहित अन्य कृषकों को सम्मानित किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com