Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग को बढ़ावा देने पर मिलेगा 500 रू प्रति हेक्टेयर का अनुदान

10 जुलाई 2024, बुरहानपुर: सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग को बढ़ावा देने पर मिलेगा 500 रू प्रति हेक्टेयर का अनुदान – कृषि विभाग द्वारा ग्राम इच्छापुर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें  कृषकों को फसलों एवं उत्पादन को बढ़ाने के संबंध में सलाह दी गई।

कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि, सूक्ष्म पोषक तत्वों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये विभाग द्वारा 500/- रूपये प्रति हेक्टेयर अनुदान प्रदाय किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिये एम.पी. किसान एप पर किसान स्वयं भी पंजीयन कर सकते  हैं ।

एम.पी. किसान एप पर विभाग की 6 योजनाओं के विभिन्न घटक जैसे-माइक्रोन्यूट्रिएंट, पौध संरक्षण  औषधि , बायोफर्टिलाइजर, वीडीसाइड, बीज, प्रदर्शन के लिये पंजीयन किया जा सकता है। पंजीयन पश्चात जिस फसल में उपयोग के लिये पंजीयन किया है, उत्पाद खरीदकर बिल कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने पर अनुदान कृषक के बैंक खाते  में भुगतान किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com