Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुना के कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन में राष्ट्रीय किसान दिवस का भव्य आयोजन, प्राकृतिक खेती और किसान जागरूकता पर जोर  

25 दिसंबर 2025, गुना: गुना के कृषि विज्ञान केन्द्र आरोन में राष्ट्रीय किसान दिवस का भव्य आयोजन, प्राकृतिक खेती और किसान जागरूकता पर जोर  – गुना जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र, आरोन में राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुनालाल शर्मा (भारतीय किसान संघ), काशीराम धाकड़, जयमाल सिंह (प्रगतिशील कृषक) सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर लगभग 135 कृषक एवं कृषि महिलाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का प्रसारण किया गया, जिसमें उन्होंने किसानों के हित में संचालित योजनाओं एवं वी.बी-जी राम जी योजना की जानकारी दी। इससे गुना जिले के किसान एवं कृषि महिलाएं लाभान्वित हुईं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख धवेन्द्र सिंह ने उपस्थित किसानों एवं कृषि महिलाओं को राष्ट्रीय किसान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने और जागरूक किसान बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से न केवल लागत में कमी आती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ वैज्ञानिक अमित कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, पौध संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने की सलाह दी।

कार्यक्रम में मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन वरुण प्रताप सिंह जादौन द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कक्ष एवं ऑनलाइन व्याख्यान की व्यवस्था मोहम्मद आरिफ खान, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी द्वारा की गई।

इस अवसर पर बंटी सैनी (परियोजना समन्वयक, एससीएसआर भोपाल), धीरेन्द्र सिंह यादव (एमडी, वाईओ फूड्स प्रा.लि. गुना), दिव्या मिश्रा (परियोजना प्रबंधक, एनजीओ), प्रमोद रघुवंशी (विकासखंड समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद), रामदीन धाकड़ (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, आरोन) सहित अन्य अधिकारी एवं कृषि विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को नवीन कृषि तकनीकों, प्राकृतिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना रहा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture