Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

फसल अवशेष प्रबंधन पर श्योपुर में किसान मेला आयोजित, 150 किसानों को बीज का वितरण; कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगी

18 अक्टूबर 2026, श्योपुर: फसल अवशेष प्रबंधन पर श्योपुर में किसान मेला आयोजित, 150 किसानों को बीज का वितरण; कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगी – मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में निषादराज भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को पराली-नरवाई नहीं जलाने, कृषि यंत्रों की मदद से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कृषि विभाग ने 150 किसानों को नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के वैल्यू चेन क्लस्टर घटक के तहत बीज वितरित किए। साथ ही, कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने पराली प्रबंधन में उपयोगी कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी भी लगाई।

पराली-नरवाई नहीं जलाने की अपील

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी बाई आदिवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता श्योपुर के एसडीएम गगन सिंह मीणा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। एसडीएम गगन सिंह मीणा ने किसानों से पराली-नरवाई नहीं जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि यंत्रों की सहायता से फसल अवशेषों का प्रबंधन किया जाना चाहिए, ताकि जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहे और उच्च गुणवत्ता वाले अनाज का उत्पादन किया जा सके।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट ने भी किसानों को पराली-नरवाई को खेत में ही कृषि यंत्रों की मदद से प्रबंधित करने की जानकारी दी। उन्होंने जल, जमीन और पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी चर्चा की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीरज जाट ने कहा कि खेतों में पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरक क्षमता कम होती है और समय के साथ फसल उत्पादन भी घट सकता है। उन्होंने किसानों को कृषि यंत्रों के माध्यम से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने की सलाह दी। साथ ही, बताया कि शासन की ओर से कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान भी दिया जाता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सुपर सीडर और हैप्पी सीडर से पराली प्रबंधन की जानकारी

जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष  गिरधारी लाल बैरवा ने पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह चौधरी ने भी किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक किया और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र बड़ौदा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. कायम सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उप संचालक कृषि आर.के. सिंह ने फसल अवशेष प्रबंधन की आवश्यकता और कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

वैज्ञानिक डॉ. लाखन सिंह गुर्जर ने सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर और बायोवेस्ट डी-कंपोजर जैसे कृषि यंत्रों के उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि इनकी मदद से फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन कर भूमि, जल और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद मिल सकती है। वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रभान सिंह ने मिट्टी की प्रकृति के आधार पर पराली प्रबंधन के लिए उपयुक्त कृषि यंत्रों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। सहायक कृषि यांत्रिकी नवीन कुमार ने किसानों को बताया कि कृषि यंत्रों की सहायता से पराली का प्रबंधन कब, कहां और कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. यू.सी. शर्मा ने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील करते हुए भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने और फसल अवशेष प्रबंधन से आने वाली पीढ़ियों को होने वाले लाभों के बारे में बताया।

150 किसानों को बांटे बीज, कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगी

किसान मेले के दौरान कृषि विभाग ने नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल योजना के वैल्यू चेन क्लस्टर घटक के अंतर्गत 150 किसानों को बीज वितरित किए। वहीं, कृषि अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पराली प्रबंधन में उपयोगी विभिन्न कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिससे किसानों को इनके उपयोग और महत्व की जानकारी मिली। कार्यक्रम में उप संचालक पशुपालन डॉ. सुभाष बाबू दोहरे, सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीमती वंदना गोयल, उद्यानिकी विभाग के श्री सरदार सिंह प्रजापति और एनआरएलएम के डीपीएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र जाट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  नीरज जाट, जिला पंचायत सदस्य श्री गिरधारी लाल बैरवा, भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री गौरीशंकर मीणा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोनू सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय मंगल, भाजपा जिला मंत्रीभीमराज सुमन,  इन्द्रजीत गुर्जर, युवा संयोजक भारतीय किसान संघ  जितेन्द्र मीणा,  जयदीप तोमर और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture