Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा: रबी सिंचाई के लिए 1 नवंबर से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी

18 अक्टूबर 2026, विदिशा: विदिशा: रबी सिंचाई के लिए 1 नवंबर से नहरों में छोड़ा जाएगा पानी – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में रबी फसलों की सिंचाई के लिए जल उपलब्धता एवं जल वितरण व्यवस्था को लेकर जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक गुरुवार को  अपर कलेक्टर श्रीमती मीना मसराम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। शमशाबाद विधायक सूर्य प्रकाश मीणा की उपस्थिति में जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत उक्त बैठक में समिति के सभी सदस्यगणों के साथ साथ जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जिले के जलाशयों में उपलब्ध जल की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

 बैठक में जलाशयों में उपलब्ध जल, सिंचाई परियोजनाओं की स्थिति, नहरों की साफ-सफाई, कमांड क्षेत्र में जल वितरण तथा पेयजल के लिए आरक्षित जल की समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा विभिन्न जलाशयों एवं सिंचाई परियोजनाओं में उपलब्ध जल की जानकारी प्रस्तुत की गई।

50 प्रतिशत जलभराव वाले बांधों से किसानों को मिलेगा पानी

बैठक में बताया गया कि जिले के बांधों में उपलब्ध जल का 71 प्रतिशत हिस्सा पेयजल की आवश्यकता के लिए आरक्षित रखा गया है। वहीं जिन बांधों में 50 प्रतिशत तक जलभराव उपलब्ध है, वहां से किसानों को रबी फसलों की सिंचाई के लिए एक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जल की उपलब्धता के आधार पर सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि पेयजल की आवश्यकता को सुरक्षित रखते हुए किसानों को भी आवश्यक सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले के सभी जलाशयों की नहरों से रबी सिंचाई के लिए राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर 2026 से जल प्रवाह प्रारंभ किया जाएगा। नहरों में जल प्रवाह संबंधित जलाशयों में उपलब्ध जल की स्थिति के अनुसार किया जाएगा। इसके साथ ही नहरों की साफ-सफाई एवं जल वितरण व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए गए, जिससे सिंचाई जल का समुचित एवं समान वितरण सुनिश्चित हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में कमांड क्षेत्र में जल वितरण व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जल का विवेकपूर्ण उपयोग किए जाने से अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ दिया जा सकता है। किसानों से भी अपील की गई कि वे उपलब्ध सिंचाई जल का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करें और पानी की बर्बादी न होने दें।

विधायक मीणा ने जल कर वसूलने, विदिशा नगरपालिका को पेयजल पाइप लाइन से रिलिज करने तथा सिंचाई हेतु किसानों को जल का सदोपयोग करने पर बल दिया है। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा भी आवश्यक सुझावों से अवगत कराया गया है। कार्यपालन यंत्री श्रीमती किरण भाबोर ने कमांड क्षेत्र के कृषकों से अपील की कि वे सिंचाई के लिए उपलब्ध जल का समुचित एवं मितव्ययी उपयोग करें, ताकि कमांड क्षेत्र के अधिक से अधिक कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में  जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी विदिशा दुर्गेश ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गंजबासौदा अशोक वर्मा तथा कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।  

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture