Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ: कलेक्टर डॉ. योगेश ने खेतों और पॉलीहाउस का किया निरीक्षण, फूलों की कटाई में आधुनिक मशीनों के उपयोग के निर्देश

18 अक्टूबर 2026, झाबुआ: झाबुआ: कलेक्टर डॉ. योगेश ने खेतों और पॉलीहाउस का किया निरीक्षण, फूलों की कटाई में आधुनिक मशीनों के उपयोग के निर्देश – मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने जिले के विभिन्न ग्रामों में उद्यानिकी विभाग के हितग्राहियों के खेतों, पॉलीहाउस एवं शेडनेट हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषकों से उद्यानिकी फसलों के उत्पादन, आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग एवं खेती में आने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने ग्राम रायपुरिया निवासी कृषक नंदलाल पाटीदार के खेत का निरीक्षण किया। कृषक द्वारा एक हेक्टेयर क्षेत्र में अमरूद के लगभग 2400 पौधे लगाए गए हैं, जिनमें ताइवान अमरूद की विएनार बिही एवं रेड डायमंड जैसी किस्में शामिल हैं। कलेक्टर ने अमरूद की खेती एवं उत्पादन संबंधी जानकारी प्राप्त की।

पॉलीहाउस में गुलाब की खेती का निरीक्षण, क्लस्टर विकसित करने के निर्देश

कलेक्टर ने ग्राम बरवेट निवासी श्रीमती सुनीता रामेश्वर पाटीदार के पॉलीहाउस का निरीक्षण किया, जहां उनके द्वारा पहली बार पॉलीहाउस में गुलाब की खेती की जा रही है। कलेक्टर ने गुलाब की खेती की प्रक्रिया, उत्पादन एवं विपणन संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गुलाब की व्यावसायिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए क्लस्टर विकसित करने तथा फूलों की कटाई में आधुनिक मशीनों के उपयोग के निर्देश दिए। इस दौरान कृषक द्वारा फसल पर सब्सिडी प्रदान किए जाने की मांग भी रखी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कलेक्टर डॉ. भरसट ने उद्यानिकी फसलों को राजस्व गिरदावरी में शामिल किए जाने के संबंध में पटवारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही फूलों एवं अन्य उद्यानिकी उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित परिवहन के उद्देश्य से कोल्ड चेन वाहन की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आधुनिक फर्टिगेशन तकनीक से पानी एवं उर्वरकों की होगी बचत
इसी क्रम में कलेक्टर ने ग्राम जामली निवासी कृषक कांतिलाल पाटीदार के शेडनेट हाउस का निरीक्षण किया, जहां खीरे की खेती की जा रही है। कृषक ने बताया कि ऑटोमेशन फर्टिगेशन तकनीक के उपयोग से पानी एवं उर्वरकों की खपत कम होती है। इस प्रणाली को मोबाइल के माध्यम से भी संचालित किया जा सकता है। कलेक्टर ने आधुनिक तकनीक की जानकारी प्राप्त करते हुए जल संरक्षण एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग के साथ उद्यानिकी खेती को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

कलेक्टर डॉ. भरसट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कृषकों को आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्रीमती रीतिका पाटीदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture