Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालन संबंधी 10 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

06 दिसंबर 2025, बुरहानपुर: पशुपालन संबंधी 10 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न – जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार, कृषि विज्ञान केंद्र एवं पशुपालन विभाग के समन्वय से पशुपालकों के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित रहा। प्रशिक्षण में मुर्गी पालन एवं बकरी पालन की आधुनिक वैज्ञानिक विधियों से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण देते हुए, बकरी पालन में टीकाकरण, बकरे की नसबंदी (कैस्ट्रेशन), मुर्गी पालन (पोल्ट्री) की उन्नत प्रबंधन पद्धतियों, आवास प्रबंधन, रोग नियंत्रण तथा संतुलित आहार प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। जिले के 12 प्रशिक्षणार्थियों ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया।इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों एवं पशुपालकों को पशुपालन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी ज्ञान से अवगत कराकर उनकी आय में वृद्धि करना है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. संदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर व वैज्ञानिक (पशुपालन) श्री अमोल देशमुख सहित अन्य द्वारा सहयोग किया गया।      

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें