Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में 90 फीसदी खरीफ बोनी हुई

31 जुलाई 2023, भोपाल: प्रदेश में 90 फीसदी खरीफ बोनी हुई – प्रदेश में खरीफ बुवाई तेज गति से चल रही है। अब तक लगभग 132.66 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 90 फीसदी है। तथा गत वर्ष से लगभग 6 लाख हेक्टेयर अधिक है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 126.47 लाख हे. में हुई थी। अब तक प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी लक्ष्य से अधिक 52.83 लाख हे. में हुई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 100.8 फीसदी है। वहीं धान की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 2 लाख हेक्टेयर अधिक हो गई है। राज्य में मक्का, मूंगफली एवं कपास की बोनी शत-प्रतिशत कर ली गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 148.76 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 27 जुलाई तक 132.66 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 52.83 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि 52.42 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 49.83 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 24.73 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.51 लाख हेक्टेयर रखा गया है गत वर्ष इस अवधि में धान 22.65 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी।
इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 16.64 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध अधिक है। वहीं तुअर 3.62 लाख हेक्टेयर में, उड़द 13.12 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 5.08 लाख हेक्टेयर एवं कपास 6.31 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 57.82 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 46.52 लाख हेक्टेयर में, तिलहनी फसलें 62.14 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 61.53 लाख हेक्टेयर में एवं दलहनी फसलें 22.51 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 18.30 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें