Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, सीएम यादव ने किया ध्वजारोहण

इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली परेड की सलामी, झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाया उत्साह

27 जनवरी 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश में धूमधाम से मना 76वां गणतंत्र दिवस, सीएम यादव ने किया ध्वजारोहण – मध्यप्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यस्तरीय समारोह इंदौर के नेहरू स्टेडियम में हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न शासकीय विभागों की झांकियां, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड आकर्षण का केंद्र रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान निर्माताओं को स्मरण करने और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों को समझने का अवसर है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इंदौर में परेड और झांकियों की भव्य प्रस्तुति

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 19 प्लाटूनों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। बीएसएफ बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनों से माहौल गूंज उठा। इस वर्ष परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी आदित्य सिंघारिया ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

राज्य शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को दर्शाती 18 झांकियां निकाली गईं, जिनमें स्वच्छ भारत मिशन, मेट्रो रेल, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग और अन्य विभागों की झांकियां शामिल रहीं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

तीन स्कूलों के बच्चों ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य और देशभक्ति गीतों पर आधारित नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोहा।

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

समारोह में उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, सीमा सुरक्षा बल, एनसीसी और यातायात पुलिस बल को पुरस्कृत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, माँ उमिया देवी पाटीदार कन्या स्कूल और अहिल्या आश्रम स्कूल को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया गया, साथ ही विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, स्वयंसेवी संगठनों और स्वच्छता कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम में इंदौर सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, गौरव रणदीवे, जिला पंचायत अध्यक्ष रीना मालवीय, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com