Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

350 करोड़ रूपए किसानों के खातों में पहुँचेंगे: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में एमएसपी ख़रीदी परिदृश्य

350 करोड़ रूपए किसानों के खातों में पहुँचेंगे
म. प्र. में चना , मसूर की समर्थन मूल्य पर खरीदी 28 अप्रैल से

 भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि गेहूँ उपार्जन का लगभग 11 करोड़ रूपया किसानों के खातों में पहुंच चुका है। साथ ही, लगभग 350 करोड़ रूपए की राशि बैंकों को भिजवा दी गई है, जो कि शीघ्र ही किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। श्री चौहान मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रबी खरीदी की समीक्षा कर रहे थे। श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश में गेहूँ उपार्जन कार्य तेजी से चल रहा है। खरीदी व्यवस्था के 9वें दिन 11 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ किसानों से खरीदा जा चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में काफी अधिक है। श्री चौहान ने कहा कि समर्थन मूल्य पर चना एवं मसूर खरीदी का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद सरसों की खरीदी भी प्रारंभ होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिकारियों ने बताया कि चना एवं मसूर की खरीदी 28 अप्रैल से प्रारंभ की जा सकती है। उसके बाद शीघ्र ही सरसों की खरीदी भी शुरू की जा सकेगी। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बारदानों की व्यवस्था
बैठक में बताया गया कि जूट मिलों के बंद हो जाने से बारदानों की समस्या आ गई है परंतु सरकार द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार पीपी बैग में ही गेहूँ की तरह चना, मसूर एवं सरसों की खरीदी का कार्य किया जा सकेगा। इसके लिए आदेश दे दिए गए हैं।