Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

महाराष्ट्र में फसल नुकसान पर 337 करोड़ मंजूर, इन जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा

24 जुलाई 2025, भोपाल: महाराष्ट्र में फसल नुकसान पर 337 करोड़ मंजूर, इन जिलों के किसानों को मिलेगा मुआवजा – महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के उन किसानों के लिए राहत पैकेज का ऐलान किया है, जिनकी फसलें इस साल फरवरी से मई के बीच बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई थीं। सरकार ने इस नुकसान की भरपाई के लिए 337.41 करोड़ रुपये की सहायता राशि को मंजूरी दी है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित

बेमौसम बारिश का सबसे अधिक असर विदर्भ और मराठवाड़ा के किसानों पर पड़ा है। विशेष रूप से जालना जिले के दो तालुका क्षेत्रों में करीब 11,700 हेक्टेयर में बोई गई फसलें बर्बाद हो गईं। इनमें कपास, गेहूं, चना और तुअर (अरहर) जैसी फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं, जिससे हजारों किसानों की आजीविका पर असर पड़ा।

मुआवजा सीधे किसानों के बैंक खातों में आएगा\

राज्य सरकार ने यह साफ किया है कि सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी या बिचौलिए की भूमिका से बचा जा सके। साथ ही, जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि लाभार्थियों की सूची पोर्टल पर सार्वजनिक की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आर्थिक संबल के साथ भरोसा भी

सरकार का यह फैसला न केवल आर्थिक सहायता देगा, बल्कि किसानों के बीच भरोसे को भी मजबूत करेगा। यह राहत राशि किसानों को दोबारा खेती शुरू करने में मदद करेगी और बेमौसम बारिश से हुए नुकसान की भरपाई का साधन बनेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com