Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

30 उद्यानिकी किसान राजस्थान भ्रमण के लिए हुए रवाना

07 अक्टूबर 2024, नीमच: 30 उद्यानिकी किसान राजस्थान भ्रमण के लिए हुए रवाना – नीमच जिले में 30 उद्यानिकी किसानों का भ्रमण दल राज्‍य के बाहर राजस्थान के पांच दिवसीय भ्रमण के लिए उद्यानिकी विभाग द्वारा भेजा गया है। कलेक्ट्रेट परिसर नीमच में सोमवार को विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, कलेक्टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा ने हरी झंडी दिखाकर किसानों के भ्रमण दल के वाहन को रवाना किया। इस मौके पर उप संचालक उद्यानिकी श्री अतर सिंह कन्‍नौजी व विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं किसान उपस्थित थे।

उप संचालक उद्यानिकी श्री अतर सिंह कन्‍नौजी ने बताया, कि जिले में 30 उद्यानिकी किसानों का यह भ्रमण दल 7 से 11 अक्टूबर तक के लिए चित्‍तौड़गढ़, अजमेर, पुष्‍कर, कोटा एवं झालावाड़ जिलों में अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया है। इस पांच दिवसीय भ्रमण के दौरान किसानों का दल उद्यानिकी फसलों की खेती, कीट प्रबंधन, जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, मसाला अनुसंधान केंद्र में मसाला खेती का अध्ययन करेगा। पुष्‍कर में प्रगतिशील किसानों के यहां गुलाब की खेती का भ्रमण भी दल द्वारा किया जाएगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com