Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

30 किसानों को कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना किया

18 नवंबर 2025, अनूपपुर: 30 किसानों को कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण हेतु रवाना किया – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जिले के 30 किसानों को राज्य के अंदर तीन दिवसीय कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 17 से 19 नवंबर 2025 तक प्रशिक्षण हेतु आरक्षित वाहन से रवाना किया गया।  

जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति रमेश सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती पार्वती वाल्मीकि राठौर तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।    इस अवसर पर उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, उद्यानिकी अधिकारी श्री माखन लाल प्रजापति सहित कृषक व विभागीय स्टाफ मौजूद रहे।  

तीन दिवसीय कृषक भ्रमण सह प्रशिक्षण 30 सदस्यीय दल में जिले के जैतहरी विकासखंड से 6, अनूपपुर व कोतमा विकासखंड से 5-5 तथा पुष्पराजगढ़ विकासखंड से 14 कृषक शामिल है।  भ्रमण कार्यक्रम के तहत कृषक शहडोल एवं कटनी के कृषि विज्ञान केंद्र प्रक्षेत्र का भ्रमण, जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर एवं कृषि विज्ञान केंद्र जबलपुर में प्रशिक्षण तथा भानु फॉर्म (निजी) प्रक्षेत्र का भ्रमण, खाद्य प्रसंस्करण इकाई, ड्रॉपर, संरक्षित खेती, वैल्यू एडिशन का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें