Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा के 5600 गांवों में 24 घण्टे बिजली मुहैया- रणजीत सिंह

आगामी एक वर्ष में हर गांव में 24 घण्टे बिजली उपलब्ध होगी

21 अप्रैल 2022, चण्डीगढ । हरियाणा के 5600 गांवों में 24 घण्टे बिजली मुहैया- रणजीत सिंह – हरियाणा के बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश के 5600 गांवों में आज 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है और सरकार का प्रयास है कि आगामी एक वर्ष में प्रदेश के हर गांव में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाए।

बिजली मंत्री रविवार को रानियां में आयोजित खुला दरबार में हलके के लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने 50 से भी अधिक गांवों के लोगों द्वारा रखी गई समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उपस्थित अधिकारियों को समाधान करने बारे दिशा निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि बिजली लाइन लॉस प्रतिशत को काफी कम करके निगम को घाटे से उबारने का काम किया गया है। किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जा रहे हैं। नये कनेक्शनों के लिए तीन महीने बाद पोर्टल को खोल दिया जाएगा। सोलर ऊर्जा के ट्यूबवेल कनेक्शन देने में देशभर में हरियाणा नंबर एक पर है। कुसुम योजना के तहत अब तक 33 हजार कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सरकार का लक्ष्य 50 हजार कनेक्शन देने का है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: पेयजल एवं सिंचाई की जरूरतों के लिए ईआरसीपी जरूरी : मुख्यमंत्री  गहलोत

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें