Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मत्स्य समृद्धि योजना अन्तर्गत 2.85 लाख मत्स्य बीज का हुआ संचयन    

09 दिसम्बर 2023, रीवा: मत्स्य समृद्धि योजना अन्तर्गत 2.85 लाख मत्स्य बीज का हुआ संचयन – गोविन्दगढ जलाशय में मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों के हित में मत्स्य समृद्धि योजनान्तर्गत 2.85 लाख मत्स्यबीज का संचयन किया गया।

सहायक संचालक मत्स्य डॉ. अंजना सिंह ने बताया कि यह संचयन विभागीय तालाबों में कार्यरत मछुआ समिति के सदस्यों के जीवन यापन एवं रोजगार के लिए शासन द्वारा संचालित है। मछुआरों को हिदायत दी गई कि छोटे साईज के फंदे के जाल जलाशय में न लगायें ,सिर्फ बड़ी मछलियां का ही मत्स्याखेट करें। इस योजना का उद्देश्य मत्स्याखेट करने वाले मछुआरों के जीवन यापन एवं तालाब की जैवविविधता बरकरार रखना है।

उल्लेखनीय है कि नदी/ जलाशय मत्स्य समृद्धि योजनान्तर्गत विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष मत्स्यबीज संचयन कराया जाता है। संचयन कार्यकम में मछुआ समिति के अध्यक्ष, नगर पंचायत गोविन्दगढ़ के  उपाध्यक्ष, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गोविंदगढ़ तथा सुरंजन सिंह एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)