State News (राज्य कृषि समाचार)

जून माह में 16 जिले सामान्य से कम वर्षा में शामिल

Share
1 जुलाई 2021, भोपाल ।  जून माह में 16 जिले सामान्य से कम वर्षा में शामिल – जून माह के अंत तक भी मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय नहीं हुआ है, क्योंकि आरम्भ में  बंगाल की खाड़ी में पहले कम दबाव का क्षेत्र  बनने से मानसून आगे बढ़ा था तो वर्षा हुई थी, लेकिन उसके बाद मानसून कमजोर पड़ गया ,क्योंकि पश्चिमी हवा कुछ दिनों से उत्तर पश्चिमी भारत के शेष हिस्सों में मानसून को आगे बढ़ने से रोक रही है , इसलिए  मानसून का कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। अगले एक सप्ताह तक भी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार जून अंत तक मध्यप्रदेश के 16 जिलों में सामान्य से कम वर्षा हुई है। ये जिले हैं बुरहानपुर, खरगोन,बड़वानी ,अलीराजपुर,दमोह, पन्ना ,निवाड़ी ,श्योपुरकलां  ,मुरैना ,भिंड, ग्वालियर,टीकमगढ़,दतिया,आगर मालवा , खंडवा और धार। मौसम विभाग द्वारा आज सुबह 8 :30  बजे समाप्त हुए 24 घंटों में हुई वर्षा के जो आंकड़े जारी किए गए हैं , वे इस प्रकार हैं –

पश्चिमी मध्य प्रदेश –  खरगोन (बड़वाह – 54, सनावद – 6, गोगांवां – 3),  इंदौर (ता.मं. वेधशाला – 51.6, सांवेर – 49.6, गौतमपुरा – 11.3, महू – 7, एग्रो ओब्स  – 1, सिटी – 0.1),  उज्जैन (सिटी – 40, तराना – 23),  रतलाम (आलोट – 30),  देवास (कन्नोद – 26, हाटपीपल्या – 18, सिटी – 17, उदयनगर – 3.4, बागली – 1),  मंदसौर (सीतामऊ – 25.4, मल्हारगढ़ – 22, कयामपुर – 4, सिटी – 1),  आगर (नलखेड़ा – 20.1, सिटी – 2),  विदिशा (ग्यारसपुर – 19, पठारी – 4, गंजबसौदा – 2.6),  राजगढ़ (ब्यावरा – 16.8, सारंगपुर – 5),  बड़वानी (चाचरीयापाटी – 18),  शाजापुर (गुलाना – 8, सिटी – 0.2),  सीहोर (आष्टा – 7, सिटी – 7, जावर – 2),   नीमच (मनासा – 5, सिटी – 4),  धार (बदनावर – 1.1) मिमी  वर्षा दर्ज की गई।

पूर्वी मध्य प्रदेश-  बालाघाट (बिरसा – 46, कटंगी – 13.5, वारासिवनी – 3, मलाजखंड – 1.5),  सिवनी (केवलारी – 23, बरघाट – 16),  छिंदवाड़ा (चांद – 8.4, पाण्ढुर्णा – 2.2, सिटी – ट्रेस ),  अनूपपुर (अमरकंटक – 4.2, पुष्पराजगढ़ – 2.2) मिमी वर्षा दर्ज की गई।
 
Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *