Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश की 14 मंडियों को हाईटेक बनायेगे

मंडी बोर्ड संचालक मंडल की 140 वीं बैठक

21 मार्च 2023, भोपाल: प्रदेश की 14 मंडियों को हाईटेक बनायेगे – कृषि मंत्री सह अध्यक्ष मंडी बोर्ड श्री कमल पटेल ने मंडियों को आधुनिक बनाने के कार्य को शीघ्रता से करने के निर्देश दिये हैं। श्री पटेल मंडी बोर्ड कार्यालय में मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के संचालक मंडल की 140 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंडियों को सर्व-सुविधायुक्त बनाने को कहा। मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू राजेन्द्र दादू, अपर मुख्य सचिव  कृषि श्री अशोक वर्णवाल, संचालक कृषि श्री एम. सेलवेन्द्रन , आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ श्री आलोक कुमार सिंह, एम.डी. मंडी बोर्ड श्रीमती जी.वी. रश्मि सहित संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित थे ।

बैठक में वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया गया। बजट में 294 करोड़ 49 लाख की आय के साथ 294 करोड़ 12 लाख रूपये का व्यय प्रदर्शित किया गया। संचालक मंडल ने प्रदेश की चयनित 14 मंडियों को हाईटेक मंडी बनाने के लिये स्वीकृति का अनुमोदन किया। अन्य मंडी एवं उप मंडियों के प्रांगणों के सुदृढ़ीकरण एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का राज्य विपणन विकास निधि नियम-2000 में निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक के अंत में एम.डी. मंडी बोर्ड श्रीमती जी.वी. रश्मि ने आभार व्यक्त किया |

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (20 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें