Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

दुग्ध समिति के 200 सदस्यों को 12 लाख 24 हजार का बोनस वितरित

28 मार्च 2022, इंदौर ।  दुग्ध समिति के 200 सदस्यों को 12 लाख 24 हजार का बोनस वितरित – बागली विधानसभा की बेहरी दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति का बोनस वितरण समारोह इंदौर सहकारी दुग्ध संघ के अध्यक्ष श्री मोती सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समिति के अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह दांगी द्वारा समस्त अतिथियों एवं पूर्व अध्यक्ष श्री बद्रीलाल पाटीदार का भी शाल श्रीफल से सम्मान किया गया।

 बोनस वितरण समारोह में अतिथियों द्वारा दुग्ध समिति के 200 सदस्यों को 12 लाख 24 हजार रुपये का बोनस वितरित किया गया। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मोती सिंह पटेल द्वारा अपने उद्बोधन में समिति के दुग्ध उत्पादक सदस्यों को प्राइवेट व्यापारियों द्वारा और दुग्ध समिति द्वारा क्रय किये जा रहे दूध से हो रहे लाभ की तुलना करते हुए  बताया कि दुग्ध समिति व दुग्ध संघ जो लाभ कमाता है, उसे अपने दुग्ध समिति के सदस्यों को वितरित करता है। जबकि प्राइवेट व्यापारी द्वारा कमाया लाभ उसका स्वयं का होता है मतलब व्यापारी लाभ को अपने पास रखता है। किसी भी दुग्ध उत्पादक को लाभ नहीं बांटता है।

श्री पटेल ने  दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध समितियों के सदस्यों हेतु चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि ,सांची चिकित्सा सहायता योजना में दुग्ध समिति सदस्य के परिवार के चार व्यक्तियों की बीमारी के इलाज व्यय की राशि 60 हजार रुपये तक संघ से भुगतान की जाती है। साथ ही समिति सदस्य की मृत्यु पर 5 हजार रुपये की त्वरित सहायता उसके वारिस  को दुग्ध संघ द्वारा दी जाती है। दुग्ध संघ द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को जो बोर्ड की परीक्षाओं में प्रथम आते हैं  उन्हें 1000 रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रामेश्वर गुर्जर द्वारा अपने संबोधन में दुग्ध संघ की गतिविधियों की जानकारी देते हुए  समिति के सदस्यों को बोनस हेतु बधाई दी गई। दुग्ध संघ के संचालक श्री कृपाल सिंह सेंधव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.एन. द्विवेदी द्वारा भी अपने उद्बोधन में संघ की गतिविधियों की जानकारी दी और  बोनस प्राप्त कर रहे दुग्ध समिति की सदस्यों को बधाई दी गई। कार्यक्रम में समिति के प्रबन्धकारिणी सदस्य, सचिव श्री संतोष प्रजापति व दुग्ध समिति के सदस्य उपस्थित हुए । कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक श्री एस.के. जैन द्वारा किया गया एवं आभार  श्री जी.एस. जैन द्वारा  व्यक्त किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: उन्नत खेती के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी- श्री तोमर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें