राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर में मुर्गी पालन का 12 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण 20 जून से

18 जून 2026, मंदसौर: मंदसौर में मुर्गी पालन का 12 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण 20 जून से – ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया, ग्रामीण  स्वरोजगार प्रशिक्षण  संस्थान, आरसेटी मंदसौर द्वारा मंदसौर मे 12 दिवसीय निःशुल्क मुर्गी पालन प्रशिक्षण 20 जून 2026 से प्रारंभ किया जाएगा। जिसके रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके  हैं , प्रशिक्षण हेतु 20 जून 2026 तक आवेदन करें।

 35 सीट पूरी होने पर आवेदन नहीं लिए जाएंगे। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण का लाभ ग्रामीण अंचल के युवक/पुरुष जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो  उन्हीं  को मिलेगा। प्रशिक्षण में  आवास, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण के दौरान इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के बैंकिंग संबंधी सभी जानकारियों एवं  समस्याओं  का समाधान भी इस प्रशिक्षण के दौरान किया जायेगा।

प्रशिक्षणार्थी 2 नये पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एवं राशन कार्ड एवं समग्र आईडी की छायाप्रति के साथ आवेदन सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया,  ग्रामीण  स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सर्किट हाउस से पहले, नई आबादी थाने के पास, मंदसौर में जमा करा सकते  हैं । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ  उठावें ।  अधिक जानकारी के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सर्किट हाउस से पहले, नई आबादी थाने के पास, मंदसौर एवं  मोबाइल  न. 6269058449, 7999852839 8435806297, 9111858590 पर सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture