Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में 101 कृषकों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ

24 जनवरी 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में 101 कृषकों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ – प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, कुसुम-बी योजना के अंतर्गत बुरहानपुर जिले के 101 पात्र आवेदक कृषकों का प्रधान कार्यालय भोपाल द्वारा सोलर पंप स्थापना हेतु चयन किया गया है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन पर योजना अंतर्गत   कृषकों की सुविधा के लिये बुरहानपुर एवं खकनार में विशेष शिविर का आयोजन  गत दिनों  संपन्न हुआ।

शिविर में सोलर पंप स्थापना से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया बताई गयी। योजना के तहत फंडिंग के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को नोडल बैंक के रूप में चयनित किया गया है। बैंक द्वारा किसानों के खातों को खोलते हुए कस्टमर इंफॉर्मेशन फाइल तैयार किए गए तथा सोलर पंप स्थापना हेतु कुसुम-बी के प्रदेश पोर्टल पर अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड का ऑनलाइन आवेदन किया गया।  

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, खंडवा संभाग जिला बुरहानपुर के प्रभारी अधिकारी श्री व्ही.के.दास द्वारा बताया गया कि कुसुम-बी योजना अंतर्गत   कृषकों को 01 एचपी से 7.5 एचपी तक के सोलर पंप पर 90 प्रतिशत अनुदान राशि दी जाएगी, जिसमें 30 प्रतिशत केंद्र शासन एवं 60 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि शेष 10 प्रतिशत राशि कृषक अंशदान के रूप में देय होगी।कृषि, उद्यानिकी, उर्जा, विद्युत विभाग एवं लीड बैंक के माध्यम से शिविर का सफल क्रियान्वयन किया गया। इस योजना के माध्यम से खेती में हरित उर्जा को बढ़ावा देना और सिंचाई की सुविधा आसान बनाना है। कुसुम-बी योजना से जिले के कृषकों को सस्ती, स्वच्छ एवं स्थायी ऊर्जा उपलब्ध होने के साथ-साथ सिंचाई लागत में कमी आएगी तथा किसान आर्थिक रूप से अधिक सशक्त होंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें