Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आईसीएआर पटना में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

06 जून 2023, नई दिल्ली: आईसीएआर पटना में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में मिशन लाइफ के तहत संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास की अगुवाई में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया| इस अवसर पर डॉ. दास ने संस्थान मुख्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व 50वां पर्यावरण दिवस मना रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाना एवं प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाना है| उन्होंने संस्थान के कर्मचारियों के साथ-साथ युवाओं एवं बच्चों को भी वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रोत्साहित किया |

इस अवसर पर संस्थान द्वारा नौबतपुर प्रखंड के सिमरा गाँव में भी वृक्षारोपण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 किसानों ने भाग लिया| इस कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया एवं आम, अमरूद, नींबू, सागवान और महोगनी के पौधे वितरित किए गए | किसानों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. मोनोब्रुल्लाह, प्रधान वैज्ञानिक ने बताया कि पर्यावरण की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है एवं यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के आस-पास कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प ले, तो निश्चय ही हमारा पर्यावरण अधिक सुंदर और स्वच्छ बन सकता है | इस कड़ी में संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. धीरज कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. रचना दूबे, डॉ. अभिषेक दूबे एवं डॉ. गोविंद मकराना ने पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, जैवविविधता की हानि इत्यादि जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की एवं वृक्षारोपण के महत्त्व को समझाते हुए सभी वैज्ञानिकों ने ग्रामीणों, किसानों एवं युवाओं को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की प्रेरणा दी  |

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile