Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: शिवराज सिंह चौहान

19 जून 2024, वाराणसी: किसानों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे: शिवराज सिंह चौहान – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जून 2024 को वाराणसी में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) की 17वीं किस्त के रूप में लगभग 20,000 करोड़ रुपये जारी किए और 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को कृषि सखी के रूप में प्रमाण पत्र वितरित किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “पीएम किसान सम्मान निधि दुनिया की सबसे बड़ी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना बन गई है।” उन्होंने बताया कि 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि करोड़ों किसानों के बैंक खातों में जमा की जा चुकी है, जिसमें से 700 करोड़ रुपये वाराणसी के किसानों को मिले हैं।

3.25 लाख करोड़ रुपये जमा किए गए

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने एक ही क्लिक में 9.25 करोड़ किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये जमा किए हैं। योजना की शुरुआत से अब तक कुल 3.25 लाख करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा किए गए हैं। उन्होंने कहा, “कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान उसकी आत्मा। यह प्रधानमंत्री की किसानों और खेती के प्रति प्रतिबद्धता है कि उन्होंने प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किया और आज यहां आकर अपना पहला कार्यक्रम भी किसानों के बीच में किया।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों की आय दोगुनी करने का रोडमैप

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के रोडमैप पर लगातार काम किया है। इसके लिए एक ओर नई तकनीक का प्रयोग कर उत्पादन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्पादन की लागत को कम करने के लिए सरकार अरबों रुपये की सब्सिडी देती है, जिससे किसान को सस्ती खाद मिलती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “कृषि विभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन-रात काम करेगा और किसानों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीन करोड़ लखपति दीदियों को बनाने का संकल्प लिया है, जिसमें से एक करोड़ लखपति दीदियां पहले ही बन चुकी हैं। कृषि सखी इसी का एक आयाम है, जिन्हें आज प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

उन्होंने कहा, “ये हमारी बहनें हैं जिन्हें किसानों के काम में सहयोग करने के लिए ट्रेनिंग दी गई है। अब तक 34,000 बहनों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ये कृषि सखियां एक ओर किसानों को बेहतर खेती करने में मदद करेंगी और दूसरी ओर अपनी आय भी बढ़ा सकेंगी।”

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के कल्याण के लिए सभी प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ और अन्य प्रमुख राज्य मंत्री भी उपस्थित थे।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.krishakjagat.org/kj_epaper/

अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
www.global-agriculture.com