Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में 91 लाख हेक्टेयर में हुई रबी बोनी

8  नवंबर 2021, नई दिल्ली ।  देश में 91 लाख हेक्टेयर में हुई रबी बोनी – चालू रबी सीजन में खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने रबी बुवाई शुरु कर दी है, अब तक 91 लाख 61 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 86 लाख 20 हजार हेक्टेयर में बुवाई हुई थी। इस रबी में 625.14 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी बुवाई के फसल वार आंकड़ों के अनुसार 6 नवंबर तक राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में गेहूं बुवाई शुरु हुई है। कृषि मंत्रालय के सूत्रों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में गेहूं की बुवाई जोर पकड़ेगी और अपने सामान्य क्षेत्रफल 303.6 लाख हे. को पार कर जाएगी।

दलहनी फसलें

चने का क्षेत्रफल गत वर्ष की समान अवधि में 20.47 लाख हे. से कुछ अधिक 20.94 लाख हे. में लग चुका है, चने का सामान्य क्षेत्र 95.66 लाख हे. है। इसी प्रकार मटर की बोनी 3.34 लाख हेक्टेयर में एवं मसूर की बोनी 2.57 लाख हेक्टेयर में हुई है। अन्य दलहनी फसलों की बुवाई भी प्रारंभ हो गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
तिलहनी फसलें

रबी की तिलहनी फसलों में प्रमुख सरसों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 12 लाख हेक्टेयर अधिक है। अभी तक 44.66 लाख हे. में सरसों की बुवाई हो गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 32.75 लाख हेक्टेयर में सरसों बोई गई थी। सरसों का सामान्य क्षेत्रफल 61.55 लाख हेक्टेयर है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
मोटे अनाज

देश में मोटे अनाजों की बुवाई जारी है। ज्वार, मक्का, बाजरा जैसे प्रमुख मोटे अनाजों की बुवाई 6 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक 8.47 लाख हे. में हो चुकी है। इसका सामान्य क्षेत्रफल 56.05 लाख हे. है।