Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

गेहूं की खरीद पूरे जोर पर, 22 लाख किसानों को 59 हज़ार करोड़ रु. मिले,

24 मई 2024, नई दिल्ली: गेहूं की खरीद पूरे जोर पर, 22 लाख किसानों को 59 हज़ार करोड़ रु. मिले, – रबी सीजन 2024-25 के दौरान देश के प्रमुख खरीदारी करने वाले राज्यों में गेहूं की खरीदारी सुचारू रूप से चल रही है। इस वर्ष अब तक केंद्रीय पूल में 262.48 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो पिछले वर्ष की कुल 262.02 लाख मीट्रिक टन खरीदारी से अधिक है।

रबी सीजन 2024-25 के दौरान कुल 22.31 लाख किसानों को  59,715 करोड़ रुपये का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य मिला है। गेहूं की खरीदारी में मुख्‍य योगदान पांच राज्यों अर्थात पंजाब-124.26 लाख मीट्रिक टन, हरियाणा-71.49 लाख मी.टन, मध्य प्रदेश-47.78 लाख मी.टन, राजस्थान-9.66 लाख मी. टन  और उत्तर प्रदेश-9.07 लाख मी.टन  का रहा है ।

चावल की खरीदारी भी सुचारू रूप से चल रही है। खरीफ विपणन सीजन 2023-24 के दौरान अब तक 98.26 लाख किसानों से सीधे ही 489.15 लाख मीट्रिक टन चावल के बराबर 728.42 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी की गई है और लगभग 1,60,472 करोड़ का न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य दिया गया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

वर्तमान में केंद्रीय पूल में गेहूं और चावल का संयुक्त स्टॉक 600 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो गया है, जो देश की पीएमजीकेएवाई तथा अन्य योजनाओं के तहत खाद्यान्न की अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त  है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

www.krishakjagat.org

www.global-agriculture.com