Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में रबी का रकबा 59 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा

अब तक गेहूं की बोनी 3.86 लाख हेक्टेयर में हुई

28 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: देश में रबी का रकबा 59 लाख हेक्टेयर से अधिक पहुंचा – देश में रबी फसलों की बुवाई प्रारंभ हो गई अब तक 50 लाख 3 हजार हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि में 50 लाख 30 हजार हेक्टेयर में बोनी हुई थी। देश में गेहूं बुवाई की रफ्तार पकडऩे लगी है। अब तक 3.86 लाख हेक्टेयर में गेहूं की बोनी हो गई है, जो गत वर्ष 2.17 लाख हेक्टेयर में हुई थी। चालू रबी में तिलहनों का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं दलहनी फसलों की बुवाई भी गत वर्ष के समान है। रबी में 639.70 लाख हेक्टेयर फसलों का समान क्षेत्र है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी बुवाई के फसलवार आंकड़ों के अनुसार 27 अक्टूबर तक गेहूं बुवाई 3.86 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि सामान्य क्षेत्र 303.82 लाख हेक्टेयर है। वहीं धान की बोनी अब तक 3.50 लाख हेक्टेयर में हुई है, जबकि गत वर्ष 4.05 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। रबी में धान का सामान्य क्षेत्र 47.83 लाख हेक्टेयर है।

तिलहनी फसलें :  देश में तिलहनी फसलों का रकबा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक 28.42 लाख हेक्टेयर में तिलहनी फसलें बोयी जा चुकी है, जो गत वर्ष अब तक 24.68 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी।  
देश की प्रमुख तिलहनी फसल सरसों की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 4 लाख हेक्टेयर अधिक है। अभी तक 28.42 लाख हे. में सरसों की बुवाई हो गई है। जबकि गत वर्ष 24.68 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं मूंगफली, सूर्यमुखी और अलसी की बोनी भी प्रारंभ हो गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मोटे अनाज : देश में मोटे अनाजों का रकबा भी बढ़ रहा है। ज्वार, मक्का, बाजरा जैसे प्रमुख मोटे अनाजों की बुवाई 6.45 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। जबकि गत वर्ष अब तक 4.39 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई थी। इसका सामान्य क्षेत्रफल 52.57 लाख हे. है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

दलहनी फसलें : देश में दलहनी फसलों की बुवाई इस वर्ष बढ़ी है। अब तक 16.79 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है। जो गत वर्ष की तुलना में 1.77 लाख हेक्टेयर अधिक है, क्योंकि गत वर्ष अब तक 15.02 लाख हेक्टेयर में दलहनी फसलें बोई गई थी। दलहनी फसलों का सामान्य क्षेत्र 153.25 लाख हेक्टेयर है। इसमे चने की बुवाई 12.84 लाख हेक्टेयर में हुई है। जबकि गत वर्ष अब तक 11.21 लाख हेक्टेयर में चना बोया गया था। चने का सामान्य क्षेत्र 101.08 लाख हेक्टेयर है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)