Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

क्या है PM-AASHA? जानिए कैसे यह योजना किसानों को MSP पर दिलाती है बेहतर दाम, सरकार ने लोकसभा में बताया

14 अगस्त 2025, नई दिल्ली: क्या है PM-AASHA? जानिए कैसे यह योजना किसानों को MSP पर दिलाती है बेहतर दाम, सरकार ने लोकसभा में बताया – केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि किसानों को बेहतर कीमत सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं को जरूरी चीजें सस्ते दामों पर देने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) लागू किया गया है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने सदन को बताया कि इस योजना में मूल्य समर्थन योजना (PSS), मूल्य स्थिरीकरण फंड (PSF), मूल्य घाटा भुगतान योजना (PDPS) और बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) शामिल हैं।

मूल्य समर्थन योजना (PSS) क्या है?

मंत्री रामनाथ ठाकुर ने बताया कि मूल्य समर्थन योजना (PSS) तब चलती है जब राज्य सरकार या केंद्र शासित प्रदेश की सरकार इस पर अनुरोध करती है। यह तब लागू होती है जब कुछ दलहन, तिलहन और खोपरा की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे आ जाती हैं। इसका मकसद किसानों को MSP पर फसल खरीदकर संकटकालीन बिक्री से बचाना है। इसके तहत, भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड जैसी केंद्रीय एजेंसियां, निर्धारित गुणवत्ता वाले फसलों की खरीद करती हैं।

ई-समृद्धि और ई-समुक्ति पोर्टल की भूमिका

सरकार ने इस योजना की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए नेफेड और एनसीसीएफ ने ई-समृद्धि और ई-समुक्ति नाम के डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाए हैं। इन पोर्टलों से किसान पंजीकरण से लेकर भुगतान तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर सकते हैं, जिससे बिचौलियों का दखल कम होता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान अपने आधार नंबर, बैंक खाता, भूमि रिकॉर्ड और फसल की जानकारी देकर इन पोर्टलों पर पंजीकृत हो सकते हैं। पंजीकृत किसान अपने नजदीकी खरीद केंद्र का चयन कर सकते हैं और पोर्टल के माध्यम से खरीद के लिए तारीख निर्धारित कर सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

MSP भुगतान में पारदर्शिता और समयबद्धता

मंत्री रामनाथ ठाकुर ने लोकसभा को बताया कि इस डिजिटल सिस्टम से किसानों को MSP पर भुगतान समय पर और सीधे उनके बैंक खातों में मिलता है। इससे भुगतान में देरी और बिचौलियों की समस्या खत्म होती है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com