Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

Uttarakhand: छोटे किसानों के लिए श्री अन्न बहुत लाभदायक – कृषि मंत्री श्री तोमर

17 मई 2023, देहरादून (उत्तराखंड)/ नई दिल्ली: Uttarakhand: छोटे किसानों के लिए श्री अन्न बहुत लाभदायक – कृषि मंत्री श्री तोमर – चार दिवसीय उत्तराखंड श्री अन्न (मिलेट्स) महोत्सव का समापन समारोह आज देहरादून में समापन हुआ। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि श्री अन्न के फायदे ही फायदे हैं, विशेषकर हमारे छोटे किसानों को इससे बहुत लाभ हैं। श्री अन्न से किसानों की आय बढ़ने के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।

कृषि मंत्री ने आगे कहते हैं कि श्रीअन्न का सेवन स्वस्थ रहने का एक माध्यम हैं यह पोषकता से परिपूर्ण होता हैं जिसे उगाने में किसानों को लागत कम आती है। श्री अन्न की खेती में फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती, कम बारिश में भी इसकी खेती आसानी से हो जाती है। श्री अन्न से एग्री स्टार्टअप्स बढ़ेंगे, रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी, उत्पादन व उत्पादकता बढ़ेगी, साथ ही प्रोसेसिंग होगी एवं निर्यात भी बढ़ेगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा। इस तरह, श्री अन्न अनेक आयाम है।

श्री तोमर ने कहा कि कोई किसी भी वैश्विक मंच पर जब अर्थव्यवस्था की चर्चा होती है तो  दुनिया के अर्थशास्त्रियों को यह कहने के लिए विवश होना पड़ता है कि आने वाले कल में दुनिया में तेजी के साथ आगे बढ़ने वाली कोई अर्थव्यवस्था है, तो वह भारत है। यह हमारे लिए सौभाग्य व गर्व की बात है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री तोमर ने कहा कि विविध जलवायु से आच्छादित उत्तराखंड की देवभूमि कृषि के लिए बहुत ही अनुकूल है। पिछले पांच वर्षों से उत्तराखंड में कृषि मंत्रालय की योजनाओं का ठीक प्रकार से क्रियान्वयन व किसानों तक इनका लाभ पहुंचाने में उत्तराखंड सरकार अग्रणी भूमिका निर्वहन कर रही है। उत्तराखंड कृषि के हर क्षेत्र में आगे बढ़े, जहां भी केंद्र सरकार की आवश्यकता पड़ेगी, प्रधानमंत्री जी सहित पूरी भारत सरकार देवभूमि के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

समारोह में उत्तराखंड के कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, वित्त मंत्री श्री प्रेम अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, आचार्य श्री बालकृष्ण, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, किसान एवं स्टार्टअप्स प्रतिनिधि मौजूद थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )