Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, किसानों से करेंगे सीधा संवाद; सीएम धामी संग होगी अहम बैठक

27 जून 2026, नई दिल्ली: आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, किसानों से करेंगे सीधा संवाद; सीएम धामी संग होगी अहम बैठक – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (26 जून) उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका पूरा कार्यक्रम खेती, किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। वे किसानों से सीधे संवाद करेंगे, खेतों का दौरा कर फसलों का जायजा लेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ राज्य में कृषि एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे।

अपने दौरे की शुरुआत केंद्रीय मंत्री गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित पूर्व विद्यार्थियों के सम्मेलन में भाग लेकर करेंगे। इसके बाद वे रुद्रपुर में “खेत बचाओ अभियान” के तहत किसानों के बीच पहुंचेंगे और उनसे कृषि से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान खेतों का भ्रमण करेंगे, फसलों की स्थिति का निरीक्षण करेंगे और किसानों से खेती से जुड़ी समस्याओं तथा सुझावों पर प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्य सरकार के मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद रहेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके बाद पंतनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी। बैठक में राज्य में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास, किसान हित से जुड़ी योजनाओं, ग्रामीण विकास कार्यक्रमों तथा केंद्र और राज्य सरकार के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही यह आकलन किया जाएगा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों तक कितनी प्रभावी तरीके से पहुंच रहा है। जिन क्षेत्रों में कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है, उन पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री का यह दौरा खेती, किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture