Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

जी-20 शिखर सम्मलेन में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर

28 सितम्बर 2022, नई दिल्ली/ बाली (इंडोनेशिया): जी-20 शिखर सम्मलेन में शामिल होने इंडोनेशिया पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर – 27 सितंबर 2022, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर आज अपने मंत्रालय के शिष्टमंडल के साथ जी-20 शिखर सम्मलेन-2022 में शामिल होने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर बाली (इंडोनेशिया) पहुंचे। श्री तोमर, बाली में कनाडा की कृषि एवं खाद्य मंत्री सुश्री मैरी क्लाउड बिब्यू तथा ऑस्ट्रेलिया के सहायक व्यापार मंत्री श्री टीम आयर्स के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकों में शामिल हुए।

द्विपक्षीय बैठकों में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने दोनों मंत्रियों को अगले वर्ष भारत में होने वाली जी- 20 एग्री समिट में आने का निमंत्रण दिया। साथ ही, भारत की अगुवाई में वर्ष 2023 में मनाए जाने वाले, अंतरराष्ट्रीय पोषक-अनाज वर्ष में सहयोग के लिए अनुरोध किया। कनाडा व ऑस्ट्रेलिया के मंत्रियों ने इस संबंध में आश्वस्त किया।

महत्वपूर्ण खबर: किसान अब 1.60 लाख रुपये तक का ऋण  मोबाइल से ही स्वीकृत करा सकेंगे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें