National News (राष्ट्रीय कृषि समाचार)

फिक्की के 10 वें कृषि रसायन सम्मेलन का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया शुभारम्भ

Share

23 सितम्बर 2021, नई दिल्ली ।  फिक्की के 10 वें कृषि रसायन सम्मेलन का केंद्रीय कृषि मंत्री ने किया शुभारम्भ – फेडरेशन ऑफ़ इंडियन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्री (फिक्की ) द्वारा आयोजित 10 वें कृषि रसायन सम्मेलन का शुभारम्भ केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस सम्मेलन की थीम India @75 थी।  इस मौके पर श्री तोमर ने देश में नई प्रौद्योगिकी और सरकार की विभिन्न योजनाओं से किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। कोविड की प्रतिकूल परिस्थिति में भी कृषि क्षेत्र का कामकाज बेहतर रहा। रसायन उद्योग की महत्ता को स्वीकारते हुए आपने प्रकृति का ख्याल रखते हुए किसानों को कैसे ज्यादा लाभ मिले इस पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

श्री तोमर ने कृषि क्षेत्र को अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि कोविड की प्रतिकूल परिस्थिति में भी कृषि क्षेत्र का कामकाज बेहतर रहा। सरकार कृषि क्षेत्र को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। कृषि उपज के मामले में दुनिया में भारत पहले या दूसरे नंबर पर है। कृषि उपज निर्यात में भारत पहले 10 स्थान में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अभी तक 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 करोड़ रु सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराए हैं। कृषि सुधार कानून के जरिए किसानों को बाजार की स्वतंत्रता मिली है। दिसंबर तक 8  करोड़ किसानों का डाटा बेस तैयार हो जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि रसायन उद्योग को नकारा नहीं जा सकता , लेकिन प्रकृति का ख्याल रखते हुए किसानों को कैसे ज्यादा लाभ मिले इस ओर ध्यान देना चाहिए। अति सर्वत्र वर्जयेत। जैविक/प्राकृतिक खेती के साथ अन्य खेती में संतुलन बनाए रखना जरुरी है। प्रकृति के विरुद्ध जाने के परिणाम देखने को मिलते हैं। ऐसे प्रयोग करें जिनसे किसानों को अधिक लाभ मिले।

सम्मेलन को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवंत खुबा,नीति आयोग के सदस्य प्रो रमेश चंद,कोर्टेवा एग्री साइंस एशिया पैसिफिक के अध्यक्ष श्री पीटर फोर्ड और फिक्की फसल संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री आरजी अग्रवाल के साथ ही अन्य पदाधिकारी श्री मनोज मेहता , डॉ एसपी मोहंती आदि ने भी सम्बोधित किया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *