Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का लिया जायजा

19 दिसम्बर 2023, रांची: केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा किये जा रहे अनुसंधान कार्यों का लिया जायजा – केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने रांची के गढ़ खटंगा में भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का दौरा किया। संस्थान में उनके आगमन पर जनजातीय समुदाय के बच्चों द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। श्री अर्जुन मुंडा ने पूर्वी क्षेत्र के लिए आईसीएआर अनुसंधान परिसर का भी दौरा किया और राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान में कृषि उद्यमियों और कृषि वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की।       

भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान में, श्री अर्जुन मुंडा ने रांची लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद श्री संजय सेठ और निदेशक डॉ. सुजय रक्षित के साथ बेहतर कृषि उत्पादन से संबंधित संस्थान की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की।

श्री अर्जुन मुंडा ने पूर्वी क्षेत्र के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अनुसंधान परिसर में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओएस) और स्थानीय किसानों के साथ बातचीत की। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो देश की अर्थव्यवस्था में महान योगदान देते हैं। श्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों की कड़ी मेहनत और कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विकसित की गई प्रौद्योगिकियों जैसे कीट नाशक छिड़काव व फसल निगरानी की अतिरिक्त गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे कृषि ड्रोन की शुरूआत के कारण देश खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भर हो चुका है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री मुंडा ने किसान समुदाय से आग्रह किया कि वे सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम फसल बीमा और पीएम किसान समृद्धि जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाएं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान में कृषि उद्यमियों एवं कृषि वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करते हुए श्री मुंडा ने लाह की खेती, प्रसंस्करण और अन्य देशों में निर्यात की चुनौतियों एवं अवसरों को लेकर संस्थान की विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तृत चर्चा की।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)