Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

ट्रैक्टर बिक्री में डबल डिजिट उछाल की संभावना

मानसून की चाल से ट्रैक्टर बाजार में ख़ुशी की लहर   

(राजेश दुबे)

7 अगस्त 2021, नई दिल्ली । ट्रैक्टर बिक्री में डबल डिजिट उछाल की संभावना – वित्तीय वर्ष 2021-22 की प्रथम तिमाही में 31% की तेजी के साथ भारतीय ट्रैक्टर उद्योग ने जबरदस्त शरुआत की है | मानसून के समर्थन से उबरती ग्रामीण अर्थव्यवस्था के कारण ट्रैक्टर उद्योग दूसरी तिमाही में भी अच्छे प्रदर्शन के लिए आशान्वित है | उल्लेखनीय होगा कि विगत एवं चालू दोनों ही वित्तीय वर्ष ( 2020-21 एवं 2021-22) की प्रथम तिमाही कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित हुईं थी | ट्रैक्टर मेन्युफेक्चरर्स एसोसिएशन के अनुसार अप्रैल और मई 2021 में क्रमशः 72,340 और 63,313 ट्रैक्टर बिके और इसी अवधि में गत वर्ष क्रमशः 12456 और 64,860 ट्रैक्टर बिके थे |  महामारी की दूसरी लहर में मई माह के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के भी प्रभावित होने कारण के ट्रैक्टर बिक्री पर भी असर पड़ा था, लेकिन ट्रैक्टर निर्माताओं के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पेंट अप डिमांड के कारण जून माह में ट्रैक्टर बिक्री बढ़ने की संभावना सही साबित हुई और जून 2021 में 1,20,437 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई | जबकि जून 2020 में 98,648 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी | इन आंकड़ों में निर्यात किये गए ट्रैक्टर भी शामिल हैं |

टीएमए के अनुसार जुलाई 2020 में निर्यात किये गए 7508 ट्रैक्टरों कम कर दें तो घरेलू ट्रैक्टर बाजार में 63,137 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी | जुलाई 2021 के लिए ट्रैक्टर बाजार के विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस माह में 3 से 6 % तक का उछाल ट्रैक्टर बिक्री में आ सकता है | केंद्र सरकार के परिवहन विभाग के आंकड़े भी यही दर्शाते हैं | आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2021 में 81,672 ट्रैक्टर पंजीकृत हुए हैं , जो गत वर्ष की सामान अवधि की तुलना में लगभग 6% अधिक हैं | इसमें कृषि एवं व्यावसायिक दोनों कार्यों के लिए पंजीकृत ट्रैक्टर शामिल हैं | केवल कृषि कार्य हेतु पंजीकृत ट्रैक्टर की वृद्धि दर लगभग 11% है |  ट्रैक्टर बिक्री की यह वृद्धि दर इसलिए भी डबल डिजिट में हो सकती है क्योंकि विभागीय आंकड़ों में आंध्र प्रदेश , मध्य प्रदेश , तेलंगाना आदि राज्यों के आंकड़ें शामिल नहीं हैं |

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पंजीकृत ट्रैक्टरों की संख्या

ट्रैक्टर

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जुलाई 2020

जुलाई 2021

कृषि कार्य में

67,202

74,556

व्यावसायिक कार्य में

9,613

7,116

आंकड़ों की कहानी जो भी हो लेकिन मानसून के पुनरागमन ने ट्रैक्टर बाजार पर आशाओं बारिश की है | खरीफ फसलों के अच्छे उत्पादन , बढ़े हुए समर्थन मूल्य , आने वाले त्योहारी मौसम  और बेहतर रबी सीजन के कारण  ट्रैक्टर विक्रेताओं को उम्मीद है कि बाजार में तेजी आगे भी बनी रहेगी |