Advertisement8
Advertisement
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: मछुआरों I PM किसान I फसल बीमा डेडलाइन I पशुपालक I अरहर MSP I ड्रोन दीदी

01 अगस्त 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. खुशखबरी! मछुआरों को फ्री में मिलेगा 5 लाख का बीमा, केंद्र-राज्य सरकारें उठाएंगी खर्च; जानें शर्तें और लाभ

Advertisement
Advertisement

देशभर के मछुआरों के लिए एक शानदार योजना शुरू की गई है, जिसके तहत उन्हें बिना कोई पैसा खर्च किए 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा। यह सुविधा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत दी जा रही है। इस योजना को “समूह दुर्घटना बीमा योजना (GAIS)” कहा जाता है, जिसे खासतौर पर मछुआरों के लिए ही लॉन्च किया गया है। पूरी खबर पढ़े….

2. बस दो दिन का इंतजार! 2 अगस्त को PM मोदी करेंगे अगली किस्त जारी, मंत्री शिवराज ने किसानों को किया आमंत्रित

Advertisement8
Advertisement

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त 2 अगस्त को किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इसको लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने इस विषय पर एक उच्चस्तरीय बैठक की। साथ ही, उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से देशभर के किसानों से इस विशेष अवसर से जुड़ने की अपील भी की। पूरी खबर पढ़े….

Advertisement8
Advertisement

3. किसानों को राहत: 15 अगस्त तक बढ़ सकती है फसल बीमा की डेडलाइन, कषि मंत्री शिवराज ने दिए निर्देश

बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित कृषि भवन में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों राज्यों के मंत्रियों ने कृषि और किसानों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की और सुझाव दिए। पूरी खबर पढ़े….

4. अब दुग्ध उत्पादन से होगी डबल कमाई! जानिए केंद्र सरकार की 8 योजनाओं का कैसे लें लाभ

 दूध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर राहत की खबर दी है। उन्नत प्रजनन तकनीकों, वैज्ञानिक आहार पद्धतियों और योजनाबद्ध सहायता के जरिये सरकार ने देशभर में दूध उत्पादन और किसानों की आमदनी दोनों बढ़ाने के लिए 8 अहम योजनाओं को सक्रिय रूप से लागू किया है। पूरी खबर पढ़े….

5. किसानों की बल्ले‑बल्ले! सरकार ने 22 फसलों के MSP में रिकॉर्ड वृद्धि की, अरहर ₹8,000 के पार पहुंचा

Advertisement8
Advertisement

 किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर ने राज्यसभा में जानकारी दी कि सरकार ने खरीफ, रबी और वाणिज्यिक सहित 22 अधिदेशित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में लगातार बढ़ोतरी की है। अरहर दाल का MSP ₹8,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। पूरी खबर पढ़े….

6. बीमा क्लेम अटका तो अब बीमा कंपनी देगी 12% ब्याज समेत भुगतान: शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोक सभा में प्रश्नकाल के दौरान, देश में समग्र कृषि विकास की तथ्यों व आंकड़ों सहित विस्तार से जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने का अभियान निरंतर जारी है। केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए छह उपाय किए गए हैं। यह विकास निम्नलिखित है- पूरी खबर पढ़े….

7. 3 किलोवॉट रूफटॉप सोलर सिस्टम पर मिलेगी ₹78,000 की भारी सब्सिडी, जानिए आवेदन प्रक्रिया

ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (एमपीयूवीएनएल) के प्रबंध संचालक (एमडी) ने बताया है कि ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में मध्यप्रदेश निरंतर बेहतरीन कार्य कर रहा है। सरकार की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा लोग “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” का लाभ लें। इसी दिशा में राज्य शासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। पूरी खबर पढ़े….

8. PM किसान सम्मान निधि: 2 अगस्त को आने वाली किस्त को लेकर तैयारियां तेज, केंद्र ने राज्यों को दिए निर्देश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 2 अगस्त को प्रधानमंत्री के नेतृत्व में वाराणसी में होने वाले कार्यक्रम और ज्यादा से ज्यादा किसानों तक लाभ पहुंचाने की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। पूरी खबर पढ़े….

9. भारत में नैनो उर्वरकों की रफ्तार तेज: 7 यूरिया प्लांट चालू, अब तक 13 करोड़ से ज्यादा बोतलें किसानों तक पहुंचीं

भारत सरकार सीधे तौर पर देश में नैनो-उर्वरक संयंत्रों की स्थापना में शामिल नहीं है, लेकिन  उर्वरक कंपनियों ने अब तक कुल 7 नैनो यूरिया संयंत्र और 3 नैनो डीएपी संयंत्र स्थापित किए हैं। इन संयंत्रों की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता क्रमशः 27.22 करोड़ बोतलें (500 मिली) नैनो यूरिया और 7.64 करोड़ बोतलें (500 मिली) नैनो डीएपी है।  पूरी खबर पढ़े….

10. ‘ड्रोन दीदी’ से खेती होगी स्मार्ट: महिला SHG को मिलेंगे 15 हजार ड्रोन, सरकार देगी 80% सब्सिडी

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंगलावर को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि के लिए कुल 1261 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 15,000 ड्रोन वितरित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़े….

Advertisements
Advertisement5
Advertisement