Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

आज के कृषि समाचार@ 5.00 PM: ड्रोन दीदी I उर्वरक सब्सिडी I PM किसान I दुग्ध उत्पादन I बीज वितरण

30 जुलाई 2025, नई दिल्ली: नमस्कार, आइए जानते हैं आज शाम 5 बजे तक कृषक जगत की 10 बड़ी खबरें….

1. ‘ड्रोन दीदी’ से खेती होगी स्मार्ट: महिला SHG को मिलेंगे 15 हजार ड्रोन, सरकार देगी 80% सब्सिडी

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंगलावर को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि के लिए कुल 1261 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ ‘नमो ड्रोन दीदी’ योजना को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 15,000 ड्रोन वितरित किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़े….

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2. तिलहन आत्मनिर्भरता की ओर भारत: 11 वर्षों में 432 हाई-यील्ड किस्में विकसित, 1.5 लाख क्विंटल बीज का वितरण

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि भारत सरकार देश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (NMEO-OS) को लागू कर रही है। इस मिशन के तहत घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक रणनीति अपनाई गई है। पूरी खबर पढ़े….

3. किसानों को डबल फायदा! सरकार उर्वरकों पर दे रही ₹2 लाख करोड़ की भारी सब्सिडी, MSP में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण शिवराज सिंह चौहान ने किसानों की आय बढ़ाने, कृषि क्षेत्र के समग्र विकास और केंद्र सरकार की नीतियों पर तथ्यात्मक और आंकड़ों सहित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कृषि को आत्मनिर्भर और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़े….

4. खुशखबरी! 2 अगस्त को किसानों के खाते में आएंगे PM किसान के ₹2000, PM मोदी देंगे तोहफा

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 20वीं किस्त जारी होने की तारीख तय कर दी गई है। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से यह किस्त किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। पूरी खबर पढ़े….

5. बीमा क्लेम अटका तो अब बीमा कंपनी देगी 12% ब्याज समेत भुगतान: शिवराज सिंह का बड़ा ऐलान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोक सभा में प्रश्नकाल के दौरान, देश में समग्र कृषि विकास की तथ्यों व आंकड़ों सहित विस्तार से जानकारी दी और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने का अभियान निरंतर जारी है। पूरी खबर पढ़े….

6. कृषि क्षेत्र के विकास के लिए छह उपाय किए गए हैं: कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने का अभियान निरंतर जारी है. केंद्रीय कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि क्षेत्र के विकास के लिए छह उपाय किए गए हैं. पहला– सरकार ने उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है. पूरी खबर पढ़े….

7. केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: 2028 तक चलेगा जल जीवन मिशन, जानिए अब तक कितने गांवों को मिला पानी

जल जीवन मिशन को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। जल शक्ति राज्य मंत्री  वी. सोमन्ना ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में बताया कि अब यह योजना  2028  तक जारी रहेगी। मिशन के तहत अब तक देश के 80 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंच चुका है। पूरी खबर पढ़े…. 

8. भारत में नैनो उर्वरकों की रफ्तार तेज: 7 यूरिया प्लांट चालू, अब तक 13 करोड़ से ज्यादा बोतलें किसानों तक पहुंचीं

भारत सरकार सीधे तौर पर देश में नैनो-उर्वरक संयंत्रों की स्थापना में शामिल नहीं है, लेकिन  उर्वरक कंपनियों ने अब तक कुल 7 नैनो यूरिया संयंत्र और 3 नैनो डीएपी संयंत्र स्थापित किए हैं। इन संयंत्रों की कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता क्रमशः 27.22 करोड़ बोतलें (500 मिली) नैनो यूरिया और 7.64 करोड़ बोतलें (500 मिली) नैनो डीएपी है। पूरी खबर पढ़े….

9. अब दुग्ध उत्पादन से होगी डबल कमाई! जानिए केंद्र सरकार की 8 योजनाओं का कैसे लें लाभ

दूध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए केंद्र सरकार ने एक बार फिर राहत की खबर दी है। उन्नत प्रजनन तकनीकों, वैज्ञानिक आहार पद्धतियों और योजनाबद्ध सहायता के जरिये सरकार ने देशभर में दूध उत्पादन और किसानों की आमदनी दोनों बढ़ाने के लिए 8 अहम योजनाओं को सक्रिय रूप से लागू किया है। पूरी खबर पढ़े….

10. बिहार में डेयरी किसानों की कमाई को लगेगा पंख: केंद्र और राज्य की 10 योजनाओं से बढ़ेगा दूध उत्पादन

देशभर के डेयरी किसानों के लिए राहतभरी खबर है। केंद्र सरकार उन्नत प्रजनन तकनीक, वैज्ञानिक आहार पद्धतियों और योजनाबद्ध सहायता के जरिए दूध उत्पादन और किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का लाभ बिहार के साथ-साथ  पूरे देश को भी मिल रहा है। पूरी खबर पढ़े….