Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में खरीफ बुवाई की रफ्तार दोगुनी

देश में खरीफ बुवाई की रफ्तार दोगुनी

अब तक 433 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

06 जुलाई 2020, नई दिल्ली। देश में खरीफ बुवाई की रफ्तार दोगुनी – कोरोना काल के दौरान देश में बचाव के सभी उपाय करते हुए किसान निरंतर खरीफ बुवाई में जुटे हुए हैं। कृषि मंत्रालय के मुताबिक मौसम की अनुकूलता के कारण 3 जुलाई तक 433 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है। जबकि गत वर्ष अब तक 230 लाख हेक्टेयर में बुवाई हुई थी।

कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक धान की बुवाई लगभग 68.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 49.23 लाख हेक्टेयर था।
दलहन अभी तक 36.82 लाख हेक्टेयर में लगाई गयी है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 9.46 लाख हेक्टेयर था। मोटे अनाज लगभग 70.69 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बोया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 35.20 लाख हेक्टेयर था।

तिलहन के लिए लगभग 109.20 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 33.63 लाख हेक्टेयर था। गन्ने में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं है। लगभग 50.62 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगाया गया जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 49.86 लाख हेक्टेयर था। कपास की बुवाई ने भी उल्लेखनीय गति पकड़ी है। अब तक लगभग 91.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है, जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 45.85 लाख हेक्टेयर था।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile