Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

देश में खरीफ बोनी 10 करोड़ 81 लाख हे. में

(नई दिल्ली कार्यालय)

8 सितम्बर 2021, नई दिल्ली । देश में खरीफ बोनी 10 करोड़ 81 लाख हे. में – देश में मानसूनी वर्षा की कमी एवं सितम्बर में मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना के बीच खरीफ की बुवाई 10 करोड़ 81 लाख हेक्टेयर को पार कर गई है। धान एवं दलहनी फसलों को छोडक़र अन्य फसलों के रकबे में कमी आई है इसके बावजूद देश में खरीफ के सामान्य रकबे 1073.01 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोनी हो गई है। अब तक 1081.49 लाख हेक्टेयर में बोनी हुई है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 1094.01 लाख हेक्टेयर में बोनी हो गई थी। इस प्रकार इस वर्ष लगभग 12 लाख हेक्टेयर कम रकबे में बुवाई हुई है। दूसरी तरफ मौसम विभाग द्वारा देश में सितम्बर माह में अधिक वर्षा होने के संकेत दिये गये जो किसानों के लिए लाभदायक साबित होंगे।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक देश में धान की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग 1 लाख हेक्टेयर बढक़र 401.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में हो गयी है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 400.54 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं दलहन की बुवाई गत वर्ष की तुलना में लगभग डेढ़ लाख हेक्टेयर बढक़र 136.85 लाख हेक्टेयर में हो गई है जो गत वर्ष इस समय तक 135.26 लाख हेक्टेयर थी। इसमें अरहर की बुवाई 49.49 लाख हेक्टेयर में हुई है जो गत वर्ष अब तक 47.45 लाख हेक्टेयर में हुई थी। मोटे अनाज की बुवाई लगभग 172.72 लाख हेक्टेयर में हुई है जो पिछले वर्ष इसी अवधि में 176.72 लाख हेक्टेयर में हुई थी। वहीं तिलहन के लिए लगभग 190.94 लाख हेक्टेयर क्षेत्र कवरेज हुआ है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 194.15 लाख हेक्टेयर था। इसमें सोयाबीन का रकबा बढ़ा है अब तक 121.59 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन बोई गई है जो गत वर्ष 120.61 लाख हेक्टेयर थी। इसी प्रकार अब तक गन्ना 54.70 लाख हेक्टेयर में बोया गया है जबकि गत वर्ष इस अवधि में 53.96 लाख हेक्टेयर में इसकी बोनी हुई थी। वहीं कपास की बुवाई अब तक 118.13 लाख हेक्टेयर में हुई है जो कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 126.45 लाख हेक्टेयर में हुई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
देश में प्रमुख खरीफ फसलों की बुवाई


इकाई : लाख हे. में (3 सितम्बर की स्थिति)

फसलसामान्य       बुवाई
 क्षेत्रइस वर्षगत वर्ष
धान395.66401.15400.54
दलहन135.29136.85135.26
मोटा अनाज183.57172.72176.72
तिलहन180.03190.94194.15
गन्ना47.5354.753.96
जूट, मेस्ता7.3376.92
कपास123.59118.13126.45
कुल1073.011081.491094.01